विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के आवास में लगी आग, दमकल की टीम ने पाया काबू

Published: Wed, 14 Jan 2026 09:38 AM (IST)Updated: Wed, 14 Jan 2026 09:44 AM (IST)

दिल्ली में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के आवास पर आग लगने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही स्थानीय ...और पढ़ें

HighLights

  1. भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के दिल्ली आवास में आग लगी।

  2. स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू।

  3. आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रविशंकर प्रसाद के आवास में आग लग गई। आग की सूचना पर स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल की टीम ने करीब आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया।

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के चाणक्यपुरी स्थित आवास में सुबह 8:05 बजे आग लगने की कॉल दमकल विभाग को मिली थी। दमकल की तीन गाड़ियों ने 8:35 पर आग पर काबू पा लिया। मामूली आग थी, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

बता दें कि दमकल की टीम और स्थानीय पुलिस ने आग पर काबू पा लिया है। हालांकि, अभी आग लगने का कारण सामने नहीं आ पाया है।

Jagran News (137)

पुलिस के अनुसार, आग बुझाने में दमकल की तीन गाड़ियां लगी थीं, जिनकी मदद से आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। साथ ही आग लगने का कारण भी पता लगाया जा रहा है।