विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई दिल्ली स्टेशन से यात्रा करने वाले ध्यान दें, वंदे भारत-शताब्दी समेत 16 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले

Published: Thu, 15 Oct 2026 01:21 PM (GMT+05:30)

दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए 16 अक्टूबर से 17 नवंबर तक कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले जाएंगे।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 16 ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 16 ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म

HighLights

  1. नई दिल्ली स्टेशन पर प्लेटफॉर्म बदलाव 16 अक्टूबर से शुरू।

  2. दशहरा, दीपावली, छठ पूजा भीड़ प्रबंधन हेतु निर्णय।

  3. वंदे भारत, शताब्दी सहित 16 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दशहरा, दीपावली और छठ पूजा में दिल्ली के बड़े रेलवे स्टेशनों विशेषकर नई दिल्ली पर होने वाली भीड़ संभालना रेलवे प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती है। इसके लिए कई कदम उठाए जाते हैं।

प्लेटफॉर्म पर अधिक भीड़ न हो इसे ध्यान में रखकर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया जा रहा है। इसी कड़ी में 16 अक्टूबर से लेकर 17 नवंबर तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलने का निर्णय लिया गया है।

कैसे लिया गया ये फैसला?

अधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक प्लेटफॉर्म पर आने वाली ट्रेनों के समय की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। यह प्रयास किया जा रहा है। एक समय में अधिक अधिक यात्री प्लेटफॉर्म पर नहीं रहें इसके लिए अस्थायी तौर पर यह बदलाव किया जा रहा है।

देखें पूरी लिस्ट

ट्रेन का नाम व नंबर वर्तमान प्लेटफॉर्म बदला हुआ प्लेटफॉर्म
नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12562) 13 1
जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12561) 12 7
चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (12046) 2 1
रोहतक-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (15306) 7 2
श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-बांद्रा स्वराज एक्सप्रेस (12472) 1 8
श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-गांधीधाम स्वराज एक्सप्रेस (12474) 1 8
श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-हापा स्वराज एक्सप्रेस (12476) 1 8
श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-जामनगर स्वराज एक्सप्रेस (12478) 1 8
नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस (12392) 8 1
वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (22435) 16 6
गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू (64441) 14 12
नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू (64410) 14 12
पुरानी दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर (54473) 15 6
गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू (64409) 8 9
नई दिल्ली-पलवल ईएमयू (64076) 8 9
शकूरबस्ती-पलवल ईएमयू (64016) 1 4

यह भी पढ़ें- ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे कंबल की जगह देगा आरामदायक कंफर्टर