कटड़ा और खाटू श्याम जाने वालों को राहत, दिल्ली से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; अंबाला-रेवाड़ी रूट पर ठहराव
त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और कंफर्म टिकट की कमी को देखते हुए, दिल्ली से श्री माता वैष्णो ...और पढ़ें

माता वैष्णो देवी और रिंगस के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन। फोटो: सांकेतिक
HighLights
त्योहारों में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर विशेष ट्रेनों की घोषणा
दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और रींगस के लिए ट्रेनें
यात्रियों को कंफर्म टिकट की समस्या से मिलेगी राहत
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। त्योहार के दिनों में ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए अलग-अलग शहरों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
इसी कड़ी में दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और रींगस के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है।
नई दिल्ली -श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष (04081/04082)
नई दिल्ली से शुक्रवार, शनिवार और रविवार को रात 11:45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में शनिवार, रविवार और सोमवार को रात 9 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से रवाना होकर अगले दिन पूर्वाह्न 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
रास्ते में इसका ठहराव पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और बलिदानी कैप्टन तुषार महाजन ऊधमपुर रेलवे स्टेशनों पर होगा।
पुरानी दिल्ली -रींगस अनारक्षित विशेष (04415/04416)
पुरानी दिल्ली से यह विशेष ट्रेन शुक्रवार को शाम 6:50 बजे चलेगी और मध्य रात्रि 12:40 बजे रींगस जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में शुक्रवार व शनिवार को रींगस से तड़के दो बजे चलकर सुबह सात बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी।
रास्ते में इसका ठहराव दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, पटौदी रोड, रेवाड़ी, नारनौल व नीम का थाना रेलवे स्टेशनों पर होगा।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा, महानगर के गांवों में घुसा पानी, अलर्ट जारी
