महिला रेलकर्मी कोरोना संक्रमित
दिल्ली मंडल के कार्मिक विभाग में एक महिला कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। उनके संपर्क में आने वाले सात कर्मचारियों को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 10:05 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 10:05 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली रेल मंडल के कार्मिक विभाग में एक महिला कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। उनके संपर्क में आने वाले सात कर्मचारियों को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है। महिला कर्मचारी अंतिम बार 16 जून को कार्यालय आई थीं। अस्वस्थ होने के कारण वह कार्यालय नहीं आ रही थीं। उनकी कोरोना की जांच रिपोर्ट मंगलवार को आने के बाद उनके साथ काम करने वाले अन्य कर्मचारियों की चिता बढ़ गई है। कार्मिक विभाग के कार्यालय को सैनिटाइज करने के लिए दो दिनों के लिए बंद रखा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें