विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पारिवारिक कलह ने छीनी दो जिंदगियां, मां ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान; सदमे में बेटे ने भी लगाया फंदा

Published: Mon, 09 Nov 2026 09:51 PM (GMT+05:30)

पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में पारिवारिक कलह ने दो लोगों की जिंदगी छीन ली। पहले मां ने ट्रेन ...और पढ़ें

मृतक मां-बेटा। फोटो-जागरण

मृतक मां-बेटा। फोटो-जागरण

HighLights

  1. ट्रेन के आगे कूदकर बुजुर्ग महिला ने दी जान।

  2. पंखे से लटक कर बेटें ने की खुदकुशी।

  3. मामले की जांच में जुटी पुलिस।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। नंद नगरी इलाके में घरेलू कलह से परेशान होकर एक बुजुर्ग महिला ने ट्रेन के आगे आकर जान दे दी। जब यह बात महिला के छोटे बेटे को पता चली तो उसने घर में पंखे के सहारे रस्सी से लटक कर खुदकुशी कर ली।

मृतक की पहचान नर्मदा देवी व इनके बेटे कमल के रूप में हुई है। दीपावली की खुशियां मातम में तब्दील हो गई हैं। नंद नगरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। दीवाली की खुशियां मातम में बदल गईंं।

बड़े बेटे के परिवार से साथ रिश्ते खराब

नर्मदा देवी अपने परिवार के साथ नंद नगरी स्थित डी ब्लाक में रहती थीं। परिवार में बेटा विनोद, इसकी पत्नी प्रिया और अविवाहित छोटा बेटा कमल थे। बुजुर्ग के पड़ोसियों का आरोप है नर्मदा और उनके बड़े बेटे के परिवार के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। आए दिन किसी न किसी बात पर विवाद होते थे।

विवाद के बाद घर छोड़ कर निकलीं मां

नर्मदा अपने छोटे बेटे के साथ मकान की पहली मंजिल पर रहती थी। कमल पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि शुक्रवार को कमल का अपनी भाभी से पानी से हाथ धोने को लेकर बहस हुई थी। बुजुर्ग में बीच में बोलने लगी तो विवाद बढ़ गया। शाम को बुजुर्ग घर वालों को बताए बिना घर से चली गई थीं।

रेलवे ट्रैक पर मिला शव

रात साढ़े नौ बजे बुजुर्ग का शव अशोक नगर रेलवे लाइन पर मिला था। राहगीरों ने शव की सूचना रेलवे पुलिस को दी थी। जांच में रेलवे पुलिस को पता चला कि बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे आकर जान दी है। शव को कब्जे में जेकर जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मां के घर से जाने से परेशान कमल रातभर अपनी मां को जगह-जगह तलाश करता रहा।

बेटे ने भी की खुदकुशी

शनिवार को कमल को पता चला कि उसकी मां ने खुदकुशी कर ली है। उसने शवगृह जाकर शव की पहचान की। वहां से वह घर आया और दिन में करीब दस बजे घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार के सदस्यों ने जब उसे फंदे से लटका हुआ देखा तो वह उसे जीटीबी अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

-राहुल अलवाल, उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त।

यह भी पढ़ें- दीवाली की रात स्मॉग से घिरा दिल्ली एयरपोर्ट, लो विजिबिलिटी के कारण LVP लागू; 44 प्रतिशत फ्लाइट्स लेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।