विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्लीवाले सावधान! बाजार में बिक रहा डिटर्जेंट से बना पनीर, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

Published: Wed, 09 Sep 2026 06:08 PM (IST)

दिल्ली में डिटर्जेंट से बना नकली पनीर (Delhi Fake Paneer) बिक रहा है, जिसे खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनकपुरी मंडी ...और पढ़ें

दिल्ली में डिटर्जेंट वाला पनीर पकड़ा गया, जानें नकली पनीर की पहचान और स्वास्थ्य जोखिम।

दिल्ली में डिटर्जेंट वाला पनीर पकड़ा गया, जानें नकली पनीर की पहचान और स्वास्थ्य जोखिम।

HighLights

  1. दिल्ली में डिटर्जेंट से बना 150 किलो पनीर जब्त।

  2. नकली पनीर से पेट की बीमारियां और गंभीर स्वास्थ्य जोखिम।

  3. असली-नकली पनीर की पहचान के लिए गंध और बनावट देखें।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अगर आप खुले बाजार से पनीर खरीदकर खाते हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि दिल्ली में डिटर्जेंट से बना पनीर (Fake Paneer News) बिक रहा है। यह आपकी सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने हाल में जनकपुरी मंडी में जांच के दौरान ऐसे पनीर को बड़ी मात्रा में पकड़ा और 150 किलो डिटर्जेंट पनीर नष्ट भी कराया।

इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने खोया मंडी, मोरी गेट, बाग दीवार और संजय मार्केट में भी कार्रवाई की। मौके पर जांच किए गए 28 नमूनों में चार में डिटर्जेंट मिला।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों की जांच तेज करने और डिटर्जेंट पनीर सहित असुरक्षित सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली में कहां पहुंच रहा है पनीर

जनकपुरी मंडी में डिटर्जेंट मिला पनीर पकड़े जाने की पुष्टि खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से हुई है। हालांकि विभाग ने अभी इसका पता नहीं चल सका है कि इसे किसने भेजा और कहां से आया। दिल्ली के और किन बाजारों में इसकी आपूर्ति हुई।

बताया गया कि मेवात से दिल्ली-एनसीआर तक संदिग्ध पनीर की आपूर्ति और आजादपुर मंडी, नांगलोई व द्वारका मोड़ समेत कई वितरण केंद्रों तक पहुंचाया जाता था। इसके अलावा दिल्ली में पनीर की सप्लाई अलीगढ़, मेवात, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, मेरठ और बरेली से भी हो रही है।

डिटर्जेंट पनीर में क्या मिलाया जाता है

डिटर्जेंट पनीर में वनस्पति तेल, पाम आयल, सोया, मिल्क पाउडर, स्टार्च और अन्य पदार्थों के साथ डिटर्जेंट व अन्य रसायनों के इस्तेमाल किए जाते हैं। जिनका उद्देश्य पनीर को सफेद, मुलायम और असली जैसा दिखाना होता है।

स्वास्थ्य पर बुरा असर

-डिटर्जेंट और अनधिकृत रसायनों से बने पनीर से पेट में जलन, उल्टी और दस्त
-बार-बार सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा

ऐसे करें पहचान (How to Identify Fake Paneer)

-पनीर में साबुन या रसायन जैसी गंध
-असामान्य स्वाद या बहुत ज्यादा चिकनापन
-बहुत ज्यादा सफेद, असामान्य रूप से मुलायम या रबर जैसा
-पैकेट वाला पनीर खरीदते समय लेबल, सामग्री और निर्माता की जानकारी जरूर देखें

आयोडीन की जांच

आयोडीन से घर पर पनीर में स्टार्च की मिलावट की जांच की जा सकती है। पनीर को पानी में उबालकर ठंडा करने के बाद आयोडीन डालने पर नीला रंग आने पर स्टार्च होने की आशंका होती है। हालांकि यह जांच डिटर्जेंट की नहीं है। पर, इससे डिटर्जेंट की भी शंका का समाधान किया जा सकता है। डिटर्जेंट की पक्की पुष्टि प्रयोगशाला जांच से ही हो सकती है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करने वाले सावधान! ट्रैफिक पुलिस ने काटे रिकॉर्ड 3500 से ज्यादा चालान