विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के झारखंड भवन में पूर्व सांसद का परिवार लिफ्ट में फंसा, 6 सदस्य हुए बेहोश

Published: Thu, 01 Oct 2026 09:39 AM (IST)

दिल्ली के झारखंड भवन में पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार लिफ्ट में फंस गया, जिससे 6 सदस्य बेहोश हो ...और पढ़ें

HighLights

  1. पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार लिफ्ट में फंसा।

  2. झारखंड भवन में 6 सदस्य बेहोश होकर अस्पताल पहुंचे।

  3. लिफ्ट रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में मुनिरका स्थित झारखंड भवन में पूर्व सांसद घूरन राम का पूरा परिवार लिफ्ट में फंस गया। काफी देर तक लिफ्ट में फंसे रहने के कारण परिवार के 6 सदस्य बेहोश हो गए।

वहीं, आनन-फानन सभी को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और बसंत विहार के होली एंजिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घूरन राम नाराज

उधर, परिवार की हालत देखकर पूर्व सांसद घूरन राम गुस्से में हैं और नाराज हो गए। दिल्ली पुलिस का कहना है कि घटना के दिन झारखंड भवन से कोई सूचना नहीं मिली थी और मामले की जानकारी उन्हें आज प्राप्त हुई है।

अचानक बंद हुई लिफ्ट

जानकारी के के अनुसार, पूर्व सांसद घूरन राम के परिवार के सदस्य दिल्ली में स्थित झारखंड भवन में ठहरे हुए थे। बताया गया कि बुधवार की रात को जब वे लिफ्ट का इस्तेमाल कर रहे थे, तभी अचानक तकनीकी खराबी आ गई और परिवार के छह सदस्य लिफ्ट में ही फंस गए।

जानकारी के अनुसार, पूर्व सांसद घूरन राम के परिवार के छह सदस्य काफी देर तक लिफ्ट में फंसे रहे, जिस वजह से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

वहीं, सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पहुंची और लिफ्ट खोलने का काम शुरू किया। इसके बाद सभी छह सदस्यों को बाहर निकाला गया और उनकी हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अभी भी एक सदस्य अस्पताल में भर्ती

पुलिस के अनुसार, पूर्व सांसद घूरन राम के परिवार का एक सदस्य अभी भी अस्पताल में भर्ती है। उनका इलाज किया जा रहा है। बाकी लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें- गोपालगंज सदर अस्पताल में बिजली गुल, 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे मरीज और स्वजन