Move to Jagran APP

छात्रों को आसान लगे अंग्रेजी के प्रश्न

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से शनिवार को 10वी की अंग्रेजी बोर्ड की परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। छात्रों ने खुशी जताते हुए कहा कि पेपर काफी आसान। पेपर ज्यादा लंबा नहीं था। पेपर को पूरा करने के बाद सभी सवालों को पढ़ने का भी उचित समय मिला। कुछ ऐसे भी छात्र थे जिन्होंने तीन घंटे के पेपर को ढाई घंटे में ही पूरा कर लिया था। आधे घंटे तक यह छात्र पेपर को पढ़ते रहे। यह देखते रहे कि उनका कोई सवाल छूट तो नहीं रहा है। दरियागंज स्थित एक स्कूल के छात्र अविनाश सिंह ने कहा कि मैंने पिछले कई वर्षों के पेपरों को सुलझाया था। 10वी का अंग्रेजी का बोर्ड का पेपर इस वर्ष बीते सालों की तुलना में काफी आसान आया था। पेपर काफी संतुलित था। वहीं नई दिल्ली के एक स्कूल के छात्र सुमित अरोड़ा ने कहा कि मेरी परीक्षा अच्छी हुई। पेपर में प्रश्न स्टीक पूछे गए थे। पेपर कठिन नहीं था ना ही पेपर में ज्यादा घुमावदार तरीके से सवाल पूछे गए थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 08:17 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 09:23 PM (IST)
छात्रों को आसान लगे अंग्रेजी के प्रश्न
छात्रों को आसान लगे अंग्रेजी के प्रश्न

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की शनिवार को अंग्रेजी की परीक्षा हुई। बोर्ड परीक्षा देने के बाद 10वीं के छात्रों ने खुशी जताते हुए कहा कि प्रश्न काफी आसान थे। पेपर ज्यादा लंबा नहीं था। सभी सवालों को पढ़ने और उनका जवाब लिखने का पर्याप्त समय मिला। कुछ ऐसे भी छात्र थे, जिन्होंने तीन घंटे के पेपर को ढाई घंटे में ही पूरा कर लिया था। आधे घंटे तक ऐसे छात्र फिर से अपनी लिखी कॉपी देखते रहे। प्रश्न भी देखते रहे कि कहीं कोई छूटा तो नहीं।

loksabha election banner

दरियागंज स्थित एक स्कूल के छात्र अविनाश सिंह ने कहा कि मैंने पिछले कई वर्षो के पेपरों को सुलझाया था। इस बार अंग्रेजी का पेपर पिछले बाकी बोर्ड परीक्षा की तुलना में आसान था। नई दिल्ली के एक स्कूल के छात्र सुमित अरोड़ा ने कहा कि मेरी परीक्षा अच्छी हुई। पेपर में प्रश्न सटीक पूछे गए थे। पेपर कठिन नहीं था, न ही पेपर में ज्यादा घुमावदार तरीके से सवाल पूछे गए थे। छात्रा श्वेता ने कहा कि मोबाइल के दुष्परिणामों पर लेख लिखने के लिए आया था। इसमें हमें मोबाइल के शिष्टाचार से जुड़े कई बिदुओं को बताना था कि किस तरह इसका उपयोग करें और किन-किन जगहों पर इसका इस्तेमाल ना करें। शिक्षक बोले, आएगा अच्छा परिणाम

रोहिणी सेक्टर-5 स्थित माउंट आबू पब्लिक स्कूल में 10वीं की अंग्रेजी की शिक्षिका संगीता चोपड़ा ने कहा कि पेपर सामान्य आया था। पेपर में जो मुश्किल स्तर के सवाल थे वह भी सामान्य ही रहे। पेपर लंबा भी नहीं था। समय इतना मिला कि छात्रों ने लिखने के बाद दोबारा उसे पढ़ भी लिया। पेपर एनसीइआरटी की किताबों पर आधारित था। पूरा पेपर संतुलित रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.