विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेशनल हेराल्ड मामला: ED की जल्द सुनवाई की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टालने का विरोध

Published: Tue, 22 Sep 2026 10:40 PM (IST)

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित अन्य के खिलाफ दायर आरोपपत्र पर ...और पढ़ें

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने सुनवाई टालने का किया विरोध।

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने सुनवाई टालने का किया विरोध।

HighLights

  1. ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में सुनवाई टालने का विरोध किया।

  2. सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग आरोपपत्र पर सुनवाई।

  3. ईडी ने दिल्ली हाई कोर्ट से मामले की जल्द सुनवाई का आग्रह किया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य के खिलाफ दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से इनकार करने के ट्रायल कोर्ट के निर्णय के खिलाफ ईडी की अपील याचिका पर बार-बार सुनवाई टालने अनुरोध का ईडी ने दिल्ली हाई कोर्ट में विरोध किया।

मंगलवार को सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायमूर्ति सचिन दत्ता की पीठ के समक्ष कहा कि वह कोर्ट से जल्द तारीख देने का आग्रह कर रहे हैं, क्योंकि मामले में जल्द सुनवाई की जरूरत है।

अदालत ने मामले की सुनवाई 12 अक्टूबर के लिए तय की

उन्होंने कहा कि यह ऐसा मामला है जिसमें ट्रायल कोर्ट ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत संज्ञान नहीं लिया और नतीजतन गांधी परिवार पीएमएलए ट्रिब्यूनल के समक्ष संपत्ति की कुर्की हटाने की मांग कर रहे हैं। इस पर अदालत ने मामले की सुनवाई 12 अक्टूबर के लिए तय कर दी।

एसजी तुषार मेहता ने कहा कि अगर अगली तारीख पर भी मामले की सुनवाई नहीं होती है, तो वह कोर्ट से किसी अंतरिम आदेश का आग्रह करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सुनवाई की अगली तारीख पर उन्हें अपनी दलीलें शुरू करने की अनुमति दी जाए।

अभिषेक मनु सिंघवी ने अगली तारीख देने की मांग की

वहीं, मामले पर सुनवाई के दौरान गांधी परिवार सहित अन्य की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने अगली तारीख देने की मांग की। संक्षिप्त सुनवाई के दौरान गांधी परिवार की तरफ से ही पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा गया कि पिछली तारीख पर जज उस समय कोर्ट में नहीं थे और कोर्ट मास्टर ने अगली तारीख नौ अक्टूबर दी थी।

हालांकि, बाद में उन्हें जानकारी मिली कि इसे 22 सितंबर के लिए तय किया गया है, लेकिन इस संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई थी। वहीं, ईडी की तरफ से पेश हुए सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मामले में जल्द सुनवाई का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि और कांग्रेस नेताओं की ओर से बार-बार सुनवाई टालने की मांग की जा रही है।

एजेएल की लगभग 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति हासिल की

ईडी ने सोनिया और राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं पर पर साजिश रचने और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है। आरोप है कि उन्होंने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की लगभग 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति हासिल की।

यह भी आरोप है कि यंग इंडियन में गांधी परिवार के पास 76 प्रतिशत शेयर थे और कंपनी ने 90 करोड़ रुपये के लोन के बदले धोखाधड़ी से एजेएल की संपत्ति हड़प ली।

यह भी पढ़ें- लापता प्रॉपर्टी डीलर के शव का बिना पहचान अंतिम संस्कार क्यों? SC ने दिल्ली-गुरुग्राम पुलिस से मांगा जवाब