दिल्ली: अचानक हुआ फ्रिज के कंप्रेसर में धमाका, परिवार बचा पर पालतू कुत्ते की मौत
पूर्वी दिल्ली के रघुवरपुरा इलाके में बुधवार दोपहर एक फ्रिज के कंप्रेसर में धमाका होने से आग लग गई। इस ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
रघुवरपुरा में फ्रिज कंप्रेसर में धमाके से लगी भीषण आग।
परिवार के तीन सदस्यों ने सुरक्षित बचाई अपनी जान।
धमाके और आग की चपेट में आने से पालतू कुत्ते की मौत।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। रघुवरपुरा इलाके में बुधवार दोपहर फ्रीज के कंप्रेसर में धमाका होने से आग लग गई। धमाके के बाद आग घर में आग लग गई। परिवार के तीन सदस्यों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। आग से घर में मौजूद पालतू कुत्ते की मौत हो गई। गांधी नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर 3:36 बजे गली नंबर-2, दुर्गा मंदिर के पास आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।

अचानक हुआ धमाका फिर...
करीब 4:30 बजे दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह काबू पा लेने की सूचना दी। जांच में पता चला कि फ्रीज के कंप्रेसर में अचानक धमाका हुआ था। इसके बाद निकली चिंगारी से आसपास रखा घरेलू सामान आग की चपेट में आ गया।
हादसे के समय घर में मौजूद तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। धमाके और आग की चपेट में आने से पालतू कुत्ते की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में LPG सिलिंडर फटने से एक की मौत, आग बुझाते समय हुआ ब्लास्ट; 2 मंजिला मकान में लगी आग
