दिल्ली में LPG सिलिंडर फटने से एक की मौत, आग बुझाते समय हुआ ब्लास्ट; 2 मंजिला मकान में लगी आग
दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक दो मंजिला मकान के भूतल में आग लगने के बाद घरेलू गैस सिलिंडर ...और पढ़ें

दिल्ली के मोतीनगर में सिलिंडर ब्लास्ट में एक की मौत। फोटो: जागरण
HighLights
मोती नगर में मकान के भूतल में लगी आग
आग बुझाते समय घरेलू गैस सिलिंडर में ब्लास्ट
हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मोती नगर इलाके में शनिवार तड़के एक दो मंजिला मकान के भूतल में आग लग गई। आग बुझाने के दौरान घर में रखे घरेलू गैस सिलिंडर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

आग बुझाने के दौरान हुआ सिलिंडर ब्लास्ट
दमकल विभाग के मुताबिक, शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे गली नंबर 11 में मकान के भूतल में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। इसी दौरान घर में रखे सिलिंडर में जोरदार विस्फोट हो गया।

मृतक की पहचान नहीं, जांच जारी
सिलिंडर ब्लास्ट के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- सब्जी बनाने को लेकर हुआ झगड़ा, तो पति ने पत्नी को मारी गोली; दिल्ली से हैरान करने वाला मामला
