विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सब्जी बनाने को लेकर हुआ झगड़ा, तो पति ने पत्नी को मारी गोली; दिल्ली से हैरान करने वाला मामला

Published: Sat, 19 Sep 2026 06:02 AM (IST)

दिल्ली के टिगरी इलाके में सब्जी बनाने को लेकर हुए झगड़े में एक पति ने अपनी 31 वर्षीय पत्नी पूनम ...और पढ़ें

दिल्ली में सब्जी बनाने को लेकर खूनी झगड़ा, पति ने पत्नी को गोली मारी।

दिल्ली में सब्जी बनाने को लेकर खूनी झगड़ा, पति ने पत्नी को गोली मारी।

HighLights

  1. दिल्ली के टिगरी में पति ने पत्नी को गोली मारी

  2. सब्जी बनाने को लेकर हुए विवाद में हुई हत्या

  3. पड़ोसियों ने आरोपी पति को पकड़कर पुलिस को सौंपा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार शाम दिल्ली के तिगरी इलाके में एक घर में सब्ज़ी बनाने को लेकर हुए झगड़े के बाद, एक 31 साल की महिला की उसके पति ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान कमलेश के तौर पर हुई है। उसने कथित तौर पर पड़ोसियों को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि उसकी पत्नी पूनम ने खुद को गोली मार ली है, लेकिन स्थानीय लोगों को शक हुआ और उन्होंने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सब्जी बनाने को लेकर हुई थी बहस

पुलिस ने बताया कि यह घटना संगम विहार के टिगरी इलाके में मौजूद जोड़े के घर पर शाम करीब 7 बजे हुई। कमलेश और पूनम के बीच सब्ज़ी बनाने को लेकर कथित तौर पर बहस हुई, जिसके बाद झगड़ा बढ़ गया और उसने कथित तौर पर महिला को गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि पूनम की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद, इलाके के लोगों ने जब घर के अंदर से तेज आवाज सुनी तो दरवाजा खटखटाया, लेकिन कमलेश ने कथित तौर पर कुछ देर तक दरवाजा नहीं खोला। घर के अंदर मौजूद कमलेश के तीन बच्चों के रोने की आवाज भी सुनाई दी, जिसके बाद लोगों ने उससे दरवाजा खोलने के लिए कहा।

पड़ोसियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

कमलेश ने कथित तौर पर घर से निकलने की कोशिश की और पड़ोसियों से कहा कि पूनम ने खुद को गोली मार ली है। हालांकि, कमलेश की बात पर शक होने पर पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच चल रही है।

सामाचार एजेंसी पीटीआई की इनपुट के साथ।