विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी दिल्ली में पूर्व लिव-इन पार्टनर ने फेंका था तेजाब, युवती की आंखों की रोशनी 70% तक गई

Published: Wed, 07 Oct 2026 08:35 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के घोंडा क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवती पर तेजाब हमला हुआ, जिससे उसकी 70% आंखों की रोशनी ...और पढ़ें

पूर्वी दिल्ली में पूर्व लिव-इन पार्टनर का तेजाबी हमला। (एआई जेनरेटेड इमेज)

पूर्वी दिल्ली में पूर्व लिव-इन पार्टनर का तेजाबी हमला। (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. पूर्वी दिल्ली में युवती पर हुआ तेजाब हमला।

  2. हमले में युवती की 70% आंखों की रोशनी गई।

  3. पूर्व लिव-इन पार्टनर ताजुद्दीन गिरफ्तार, जेल भेजा।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। घोंडा क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेजाब हमले में बुरी तरह झुलसी 24 वर्षीय युवती जीटीबी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। तेजाब की वजह से युवती की आंखों की रोशनी 70 प्रतिशत तक चली गई है। चेहरा, पेट और पैर बुरी तरह झुलस गए हैं। वह बोल भी नहीं पा रही है। इस मुश्किल घड़ी में युवती अकेली है। दिल्ली पुलिस अभी उसके परिवार का पता नहीं लगा सकी है। पुलिस अलीगढ़, इटावा और मैनपुरी में युवती के परिवार की तलाश कर रही है।

वारदात को अंजाम देने वाले ताजुद्दीन (41) को भजनपुरा थाना पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपित को अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं है। युवती का जीटीबी अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाज जारी है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।

युवती की हालत बेहद गंभीर

अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, युवती की हालत बेहद गंभीर है और उसकी आंखों को काफी नुकसान पहुंचा है। डॉक्टरों के अनुसार कार की बैटरी में सल्फ्यूरिक एसिड होता है, जो शरीर के लिए बेहद घातक और संक्षारक होता है। अस्पताल में युवती के परिवार का कोई सदस्य भी अभी तक नहीं पहुंचा है। डाक्टर और नर्स उसकी देखरेख कर रहे हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह करीब 15 दिन पहले मैनपुरी और इटावा के पास गया था। वहां एक दुकान से उसने कार की बैटरी का तेजाब खरीदा। बोतल को कवर से ढककर वह बस से दिल्ली आया था। युवती उसके साथ लिव-इन रिलेशन में रही थी। करीब तीन माह पहले युवती ने उसे छोड़ दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें- 'दिल्ली पुलिस ने आंखों में धूल झोंकी', MCOCA के बावजूद बेखौफ घूमते रहे बदमाश; कोर्ट ने लगाई फटकार