विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कालकाजी में किशोरी से यौन अपराध की घटना पर महिला आयोग ने पुलिस से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

Published: Tue, 22 Sep 2026 07:35 PM (IST)

दिल्ली महिला आयोग ने कालकाजी मंदिर क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी के साथ हुए यौन अपराध पर स्वतः संज्ञान लिया ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपित को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। अन्य दो आरोपितों की तलाश जारी है।

दिल्ली पुलिस ने कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपित को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। अन्य दो आरोपितों की तलाश जारी है।

HighLights

  1. दिल्ली महिला आयोग ने कालकाजी यौन अपराध पर स्वतः संज्ञान लिया।

  2. अध्यक्ष लता गुप्ता ने पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट की मांग की।

  3. दिल्ली में महिला सुरक्षा पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने कालकाजी मंदिर क्षेत्र के पास 17 वर्षीय किशोरी के साथ यौन अपराध की घटना का गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने संबंधित पुलिस अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी और अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है।

आयोग के मुताबिक कालकाजी मंदिर क्षेत्र के पास किशोरी के साथ यौन अपराध की घटना सामने आई है।मामले में आयोग ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी कर घटना का पूरा विवरण, अब तक की पुलिस कार्रवाई और मामले में उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है।

kalkaji

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में किसी भी महिला या बच्ची के साथ किसी भी प्रकार की घटना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की स्पष्ट और सख्त नीति है कि महिलाओं के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए। महिला आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध इस प्रकार की घटनाओं में पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई करे और पीड़िता को सुरक्षा एवं न्याय मिले।

यह भी पढ़ें- कालकाजी मंदिर गैंगरेप में दिल्ली पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ के बाद एक दरिंदा गिरफ्तार; बाकी 2 को भी पकड़ा 

यह भी पढ़ें- कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दर्शन के बाद टहलने निकली थी किशोरी; 3 आरोपियों पर FIR