विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्लीवालों की बल्ले-बल्ले, 6 लेन के द्वारका टनल को मंजूरी; साउथ से वेस्ट दिल्ली की दूरी होगी कम

By AgencyEdited By: Sonu Suman
Published: Wed, 01 Jul 2026 03:51 PM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 6-लेन द्वारका टनल को मंजूरी दी है। यह टनल 8.1 किमी लंबी होगी, ...और पढ़ें

मोदी कैबिनेट ने 6 लेन की द्वारका टनल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। (AI Generated Image)

मोदी कैबिनेट ने 6 लेन की द्वारका टनल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। (AI Generated Image)

HighLights

  1. कैबिनेट ने 6-लेन द्वारका टनल परियोजना को दी मंजूरी।

  2. 8.1 किमी लंबी टनल, लागत 6969.67 करोड़ रुपये।

  3. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में कनेक्टिविटी सुधरेगी, ट्रैफिक जाम कम होगा।

एजेंसी, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट आर्थिक मामलों की समिति ने आज 6 लेन की द्वारका टनल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह टनल द्वारका एक्सप्रेसवे को वसंत कुंज के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ेगी। इस परियोजना की कुल लंबाई 8.1 किमी और कुल पूंजी लागत 6969.67 करोड़ रुपये है। इसे हाइब्रिड मोड में अगले 5 साल में तैयार किया जाएगा।

यह परियोजना पश्चिम और दक्षिण दिल्ली के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित करेगी, जो यूईआर 2/द्वारका एक्सप्रेसवे के शिव मूर्ति चौक को दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज से जोड़ेगी। इससे गुरुग्राम, द्वारका, आईजीआई हवाई अड्डे और पश्चिम दिल्ली से दक्षिण दिल्ली की ओर जाने पैसेंजर्स को भी लाभ होगा। इस टनल के निर्माण से भारी ट्रैफिक जाम की समस्या भी खत्म होगी।

Dwarka Tunnel

सुरक्षित रहेगा दक्षिणी रिज फॉरेस्ट एरिया

इस प्रस्तावित टनल से दक्षिणी रिज फॉरेस्ट एरिया भी सुरक्षित रहेगा। NHAI एम्स और महिपालपुर के बीच एक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने का भी प्रस्ताव कर रहा है। यह लिंक सुरंग को बारापुल्ला एलिवेटेड रोड से जोड़ेगा, जिससे पश्चिम दिल्ली और दक्षिण दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा से जुड़ जाएंगे।

8 किलोमीटर लंबा यह टनल पुरानी मांग को पूरा करेगा: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बारे में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बाता, "पहला प्रोजेक्ट 2-लेन वाला द्वारका टनल है। यह दिल्ली के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। 8 किलोमीटर लंबा यह टनल एक पुरानी मांग को पूरा करेगा। यह शिव मूर्ति इंटरचेंज से शुरू होकर वसंत कुंज, फिर नेल्सन मंडेला मार्ग और बारापुल्ला नाले के पास एलिवेटेड कॉरिडोर से होते हुए DND फ्लाईवे तक पहुंचेगा।"

उन्होंने बताया कि यह एक बिल्कुल नया कॉरिडोर बनेगा... सारा काम 'रिज' फॉरेस्ट एरिया को नुकसान पहुंचाए बिना किया जाना जाएगा। 'रिज' दिल्ली के 'फेफड़ों' की तरह काम करता है, इसलिए टनल का निर्माण इसके नीचे इस तरह किया जाएगा कि इसे जरा भी नुकसान न पहुंचेगा। यही वह प्रस्ताव है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कैबिनेट में मंजूरी दी है।"

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास क्यों ज्यादा है 8 डिग्री तापमान? सेटेलाइट तस्वीरों से बड़ा खुलासा