एक फ्लैट कई लोगों को बेच ढाई करोड़ ठगे, 'बंटी-बबली' दंपती गिरफ्तार; 50 किमी पीछा कर ग्रेटर नोएडा से पकड़ा
द्वारका साउथ पुलिस ने एक ही फ्लैट को कई लोगों को बेचकर करोड़ों की ठगी करने वाले पति-पत्नी को ग्रेटर ...और पढ़ें
-1772185890107-1772208001257-1772208008593_m.webp)
गिरफ्तार आरोपितों ने फर्जी एग्रीमेंट टू सेल के जरिए लोगों से 2 से 2.5 करोड़ रुपये तक की रकम हड़प ली।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। द्वारका साउथ थाना पुलिस ने एक ही फ्लैट को कई लोगों को बेचकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने फर्जी एग्रीमेंट टू सेल के जरिए लोगों से 2 से 2.5 करोड़ रुपये तक की रकम हड़प ली।
डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि वर्ष 2024 में द्वारका साउथ थाने में धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज की गई थीं। पीड़ितों का आरोप था कि एक महिला ने अपना फ्लैट बेचने के नाम पर उनसे एग्रीमेंट किया, अग्रिम राशि ले ली, लेकिन बाद में न तो रजिस्ट्री कराई और न ही संपर्क में रही। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपित महिला शारदा सिकरी को द्वारका कोर्ट ने 24 सितंबर 2025 को घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। साथ ही उनकी अग्रिम जमानत याचिका भी अदालत द्वारा खारिज कर दी गई थी। पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने पति नरेश कुमार सिकरी के साथ ग्रेटर नोएडा में छिपी हुई हैं।
द्वारका सेक्टर 10 चौकी प्रभारी एसआई रजत मलिक के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपितों को मिले सटीक सूचना के आधार पर नोएडी में छापेमारी की। पर आरोपित पुलिस के छापेमारी से पहले ही फ्रार हो गया। पर टीम ने पीछा करना नहीं छोड़ा और करीब 50 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसे नोएडा के सेक्टर-51 स्थित एक नए किराए के मकान से धर दबोचा।
पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि संबंधित फ्लैट बैंक में गिरवी था। कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने अलग-अलग लोगों से एग्रीमेंट कर रकम ली और बाद में फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, नरेश सिकरी पेशे से लोन एजेंट है और इस पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
