दिल्ली और जयपुर रूट जाने के लिए आगरा से हर घंटे मिलेगी बस, होली पर शुरू की गई स्पेशल सेवा
होली के त्योहार के मद्देनजर आगरा से दिल्ली और जयपुर रूट पर शनिवार से 150 अतिरिक्त बसें चलेंगी। रोडवेज ने ...और पढ़ें

आगरा आईएसबीटी पर खड़ीं रोडवेज बसें।
HighLights
होली त्योहार के मद्देनजर रोडवेज ने शुरू की विशेष सेवा।
प्रतिदिन 80 हजार से अधिक यात्रियों के यात्रा का अनुमान।
जागरण संवाददाता, आगरा। दिल्ली और जयपुर रूट पर शनिवार से 150 अतिरिक्त बसें चलेंगी। होली के त्योहार को देखते हुए रोडवेज ने अतिरिक्त बसों को संचालित करेगा। इस दौरान 80 हजार से अधिक यात्रियों द्वारा प्रतिदिन यात्रा करने का अनुमान है।
होलिका दहन दो मार्च को है। जबकि रंग चार मार्च को खेला जाएगा। होलिका दहन से एक दिन पहले या उसी रात से त्योहार मनाने के लिए लोगों का घर लौटना शुरू हो जाता है। सबसे अधिक यात्री दिल्ली और जयपुर रूट पर रोडवेज बसों को मिलते हैं।
जिसे देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली रूट पर 100 और जयपुर के लिए 50 अतिरिक्त बसों का शनिवार सुबह संचालन शुरू किया है। क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज बीपी अग्रवाल ने बताया लखनऊ, कानपुर समेत अन्य रूटों पर अतिरिक्त बसों के साथ चालक-परिचालक अतिरिक्त फेरे भी लगाएंगे।
