विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिट एंड रन: द्वारका एक्सप्रेसवे पर THAR ने बाइक सवार को मारी टक्कर, आरोपी ड्राइवर मौके से फरार

Published: Sun, 27 Sep 2026 04:00 PM (IST)

राजधानी दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक महिंद्रा थार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे वे ...और पढ़ें

द्वारका एक्सप्रेसवे पर थार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर। सोशल मीडिया

द्वारका एक्सप्रेसवे पर थार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर। सोशल मीडिया

HighLights

  1. द्वारका एक्सप्रेसवे पर महिंद्रा थार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी।

  2. टक्कर के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया।

  3. हेलमेट पहनने से बाइक सवार युवकों की जान बच गई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में हिट एंड रन का एक नया मामला सामने आया है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर काले रंग की महिंद्रा थार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी कार सवार मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, थार की टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक उछलकर नीचे सड़क पर गिर गए, जिससे दोनों को चोटें आई हैं। हालांकि, दोनों युवकों ने हेलमेट पहना हुआ था। इस वजह से उनकी जान बच गई। यह घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।

वीडियो आया सामने

वहीं, सामने आए हादसे के वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिंद्रा थार तेज रफ्तार से आती है और बाईं ओर से सर्विस लेन में जाती है और फिर एक साथ कई लेन पार करने की कोशिश करती है।

बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर

इसके बाद थार सवार ड्राइवर बहुत कम जगह से निकलने की कोशिश करता है। इसी दौरान उसने एक बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर कार समेत मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- बर्थ डे पर बहन ने गिफ्ट की थी नई बाइक, द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्लिप होकर डिवाइडर से टकराया सिर; युवक की मौत