विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ABVP के पैनल में 9 दावेदार, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत 4 पदों पर किसकी लगेगी लॉटरी; NSUI के विजय शंकर को मिलेगा मौका?

Published: Wed, 09 Sep 2026 07:19 PM (GMT+05:30)

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव के लिए छात्र संगठनों की गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसमें एबीवीपी, एनएसयूआई और आप ...और पढ़ें

संगठन सामाजिक समीकरण और चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए पैनल को अंतिम रूप देने में जुटा है।

संगठन सामाजिक समीकरण और चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए पैनल को अंतिम रूप देने में जुटा है।

HighLights

  1. एबीवीपी ने अध्यक्ष समेत चार पदों के लिए नौ संभावित नाम दिए।

  2. एनएसयूआई में विजय शंकर मीना अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार।

  3. आप से पंकज कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना।

लोकेश शर्मा, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव को लेकर छात्र संगठनों की सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन की अंतिम तारीख नजदीक आते ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आने लगे हैं।

एबीवीपी ने नौ संभावित चेहरों को लेकर तैयारी की है। हालांकि, इनमें से चार केंद्रीय पदों पर किसे उतारा जाएगा, इसका अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है। संगठन सामाजिक समीकरण और चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए पैनल को अंतिम रूप देने में जुटा है।

नामांकन के बाद तय होगा नाम?

एबीवीपी के संभावित उम्मीदवारों में आलोक अत्री, आयुषी शर्मा, ईशु मौर्य, लक्ष्य राज सिंह, नितिन तंवर, रिया छाबड़ी, सनी दहिया, तान्या मावी और यश डबास के नाम शामिल हैं। संगठन के स्तर पर इन नामों पर चर्चा चल रही है।

हालांकि, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए कौन सा चेहरा मैदान में उतरेगा, यह अभी स्पष्ट नहीं किया गया है। नामांकन के बाद ही एबीवीपी के अंतिम पैनल की तस्वीर साफ होने की संभावना है।

एनएसयूआई में विजय शंकर मीना पर दांव की चर्चा

एनएसयूआइ में राजस्थान के जयपुर निवासी विजय शंकर मीना को अध्यक्ष पद का संभावित दावेदार माना जा रहा है। वह एससी-एसटी वर्ग से आते हैं। संगठन की संभावित सूची में विशेष यादव, दीपांशु शौकीन, नम्रता चौधरी, जन्नत विश्नोई, गोपाल चौधरी और वीर चरथ के नाम भी शामिल हैं। हालांकि, इन उम्मीदवारों के पदवार नाम अभी तय नहीं किए गए हैं।

आप के संभावित पैनल में पंकज कुमार मुख्य उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी से जुड़े छात्र संगठन की ओर से जानवी कटारिया, कुनाल त्यागी, पंकज कुमार और अस्मित पवार के नाम चर्चा में हैं। इनमें दृष्टिबाधित छात्र पंकज कुमार को चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है।

चारों पदों पर अंतिम उम्मीदवारों के नाम नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पष्ट होंगे। 10 सितंबर को नामांकन की प्रक्रिया पूरी होगी और 11 सितंबर को नाम वापसी के बाद अंतिम प्रत्याशी सूची जारी की जाएगी। इसके साथ ही डूसू चुनाव का मुकाबला औपचारिक रूप से सामने आ जाएगा।

यह भी पढ़ें- सत्य निकेतन हादसा बना डूसू चुनाव का नया मुद्दा, हॉस्टल से लेकर PG छात्रों की सुरक्षा तक गरमाएगा चुनावी मैदान

यह भी पढ़ें- डूसू चुनाव: जमानतदार के नियम पर दिल्ली हाई कोर्ट का अहम फैसला, 18 सितंबर को होगी वोटिंग