दशहरा 2026: दिल्ली और नोएडा में कई रास्ते बंद, रामलीला और रावण दहन के चलते इन रूटों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
दशहरा, रामलीला और रावण दहन के कारण दिल्ली-नोएडा के कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू है।
-1792477701203_m.webp)
दिल्ली-नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
दशहरा, रामलीला और रावण दहन के कारण ट्रैफिक डायवर्जन।
दिल्ली-नोएडा के कई इलाकों में रास्ते बंद रहेंगे।
यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह।
डिजिटल फर्स्ट, नई दिल्ली। दशहरा की वजह से दिल्ली-नोएडा के कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। दूसरे शब्दों में कहें, तो यात्रियों की सहूलियत के लिए कई मार्ग बदल दिए गए हैं, ताकि उन्हें जाम की स्थिति का सामना नहीं करना पड़े।
ऐसे में अगर आपने कहीं जाने का प्लान बनाया है या बना रहे हैं, तो इन बदलावों के बारे में जान लीजिए, ताकि आपको कोई दिक्कत नहीं हो।
पूर्वी दिल्ली में भीड़ की आशंका
अगर आप पूर्वी दिल्ली जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि दशहरा के मौके पर आज यहां भीड़ बढ़ने की आशंका है। अगर आप इस मार्ग से जाना चाह रहे हैं, तो थोड़ा समय बढ़ाकर ही चलें।
रिपोर्ट के मुताबिक, एनएच 24, रोड नंबर 56 और विकास मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। ऐसी स्थिति में इन रास्तों से गुजरने वाले लोग थोड़ा समय बढ़ाकर ही चलें, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।
रोकी गई वाहनों की आवाजाही
वहीं, नोएडा स्टेडियम में रामलीला के कार्यक्रम और रावण दहन की वजह से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। सेक्टर 12, 22, 56 तिहारे स्टेडियम चौक, मोदी मॉल चौक, रिलायंस चौक और सेक्टर 31-25 चौक के पास ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।
सेक्टर 62 में वैल्यू बाजार और फोर्टिस की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर 59 तिराहे से जा सकेंगे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक मूर्ति गोलचक्कर से ग्लैक्सी गोलचक्कर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
इनकी जगह पर कई वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं, जिसमें डी मार्ट, बिसरख गोलचक्कर, एसीई गोलचक्कर और खैरपुर गोलचक्कर होकर जाना होगा।
20 और 21 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के दौरान भी रूट बदले जा सकते हैं। घर से निकलने से पहले वैकल्पिक रास्तों की जानकारी जरूर लें।
ट्रैफिक विभाग ने भी जारी की एडवाइजरी
वहीं, ट्रैफिक विभाग की ओर से इस संंबंध में एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि द्वारका में दशहरा समारोह के दौरान, VVIP मूवमेंट और पैदल चलने वालों तथा वाहनों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए शाम 4:50 बजे से रात 8:00 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रभावित सड़कों से बचें, वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें, अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे धैर्य रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और इलाके में तैनात ट्रैफिक कर्मियों का सहयोग करें। कृपया भीड़-भाड़ से बचने के लिए डायवर्जन के संकेतों और ट्रैफिक निर्देशों का पालन करें।
यह भी पढ़ें- दशहरा 2026: रावण दहन से पहले घर ले आएं ये शुभ चीजें, लेकिन भूलकर भी न खरीदें ये 4 सामान!
