दुर्गा पूजा के जश्न में डूबा दिल्ली-एनसीआर, पंडालों में उमड़ी भीड़, डांडिया नाइट्स में झूम रहे लोग
दिल्ली-एनसीआर में दुर्गा पूजा, रामलीला और डांडिया उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ...और पढ़ें
-1792417463554_m.webp)
दिल्ली-एनसीआर में डांडिया का आयोजन, जागरण।
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में दुर्गा पूजा और डांडिया उत्सव का आयोजन।
रोटरी क्लब, साइबर सिटी में गरबा-डांडिया की धूम।
स्कूलों और सोसायटियों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बंगाली आरती।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जा रहा है। सड़कों और घरों को सतरंगी रौशनी से सजाया गया है। इसके अलावा जगह-जगह पर रामलीला, डांडिया और मेले का आयोजन किया गया है।
राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों से कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें लोग डांडिया खेलते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कई सोसायटियों में डांस और अलग-अलग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया है।
रोटरी क्लब में डांडिया उत्सव का आयोजन
-1792417019669.webp)
रोटरी कल्ब की ओर से दिल्ली में चार दिवसीय गरबा और डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। आज आयोजन का चौथा दिन है। हर रोज यह ह कायणक्रम प्रततदिन शाम 8 बजे से मध्यरादि 12 बजे तक चल रहा है।
साइबर सिटी में दिखा उत्सव का रंग
-1792416119141.webp)
साइबर सिटी में नवरात्र और दुर्गा पूजा के अवसर पर उत्सव का रंग छाया हुआ है। सेक्टर-83 स्थित लाइफस्टाइल होम्स और सिटी होम्स में डांडिया समारोह आयोजित किया गया।
स्कूलों में भी उत्सव का आयोजन
-1792416528603.webp)
नवरात्रि के अवसर पर लेडी फ्लोरेंस कॉन्वेंट स्कूल में महाशक्ति उत्सव का आयोजन किया गया। मां दुर्गा की शक्ति और नारी सम्मान को समर्पित इस कार्यक्रम में परंपरा, संस्कृति और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला।
बंगाली आरती और धुनुची नृत्य की छटा

सेक्टर-15 पार्ट-2 स्थित सामुदायिक भवन में पूर्बापल्ली दुर्गाबाड़ी समिति की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में पारंपरिक बंगाली आरती से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा।

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई टू में दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें- फतेहपुर पहुंचे केशव प्रसाद, कहा- विदेशी ताकतों के बूते दिल्ली में राहुल का आंदोलन फ्लाप शो
