विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AI से फिल्म, विज्ञापन और वीडियो बना कमाई का हुनर सिखाएगा डीयू, छह महीने का कोर्स होगा शुरू

Published: Sun, 04 Oct 2026 05:37 PM (IST)

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) एआई की मदद से छात्रों को फिल्म निर्माण की तकनीक सिखाने के लिए छह महीने का कोर्स ...और पढ़ें

दिल्ली विश्वविद्यालय एआई आधारित फिल्म निर्माण कोर्स करेगा शुरू।

दिल्ली विश्वविद्यालय एआई आधारित फिल्म निर्माण कोर्स करेगा शुरू।

HighLights

  1. डीयू एआई आधारित छह माह का फिल्म निर्माण कोर्स शुरू करेगा।

  2. विद्यार्थी एआई का उपयोग कर फिल्म बनाने की तकनीक सीखेंगे।

  3. कम संसाधनों में डिजिटल सामग्री बनाकर कमाई कर सकेंगे छात्र।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। फिल्म निर्माण महंगे कैमरे, बड़े सेट और लंबी शूटिंग तक सीमित नहीं रह गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से इस क्षेत्र में क्रांति आई है। ऐसे में डीयू भी एआई की मदद से छात्रों को फिल्म बनाने की तकनीक सिखाने की तैयारी कर रहा है।

विश्वविद्यालय के कैंपस ऑफ लर्निंग (सीओएल) की ओर से छह माह का फिल्म मेकिंग कोर्स शुरू किया जाएगा। खास कि विद्यार्थियों को एआई इस्तेमाल के साथ फिल्म निर्माण की पूरी प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा।

कोर्स के लिए 12वीं उर्तीण, स्नातक और परास्नातक स्तर के विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे और कम संसाधनों में फिल्म, वीडियो और अन्य दृश्य सामग्री तैयार करना सीखेंगे। सीओएल के अनुसार, पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण उद्योग की मौजूदा जरूरतों को ध्यान में रखकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 दूसरी डिजिटल सामग्री तैयार कर कमाई भी शुरू कर सकेंगे

एआई आधारित तकनीकों का इस्तेमाल कर कम समय और कम लागत में दृश्य सामग्री तैयार करने के तरीके सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थी लघु फिल्म, विज्ञापन, इंटरनेट मीडिया वीडियो और दूसरी डिजिटल सामग्री तैयार कर कमाई भी शुरू कर सकेंगे।

पाठ्यक्रम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें बाजार और फिल्म निर्माण उद्योग की जरूरतों को शामिल किया जा रहा है। सीओएल के निदेशक पायल मागो ने बताया, डीयू एआई के क्षेत्र में अपनी गतिविधियों का दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। विश्वविद्यालय अलग से एआई केंद्र स्थापित करने की योजना पर भी काम कर रहा है। ऐसे में नया कोर्स विद्यार्थियों को एआई आधारित फिल्म निर्माण में हुनरमंद बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- अरावली में LCB और बिश्नोई गिरोह के बीच मुठभेड़: 500 किलो पोशडोड़ा बरामद, फायरिंग में 3 पुलिसकर्मी घायल