DU का बड़ा एक्शन: दिल्ली पुलिस की FIR पर लॉ सेंटर-II के 3 छात्र निलंबित, कैंपस एंट्री पर भी लगी रोक
दिल्ली विश्वविद्यालय ने लॉ सेंटर-II के तीन एलएलबी छात्रों अभिमन्यु कुमार, अभिनव कुमार और नमन को दिल्ली पुलिस में दर्ज ...और पढ़ें
-1790588974951_m.webp)
लॉ सेंटर-II में पढ़ने वाले तीन एलएलबी छात्र निलंबित। AI जनरेटेड
HighLights
दिल्ली विश्वविद्यालय ने तीन एलएलबी छात्रों को निलंबित किया।
दिल्ली पुलिस में दर्ज एफआईआर के आधार पर कार्रवाई हुई।
निलंबित छात्रों के परिसर में प्रवेश पर भी रोक लगाई गई।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ सेंटर-II में पढ़ने वाले तीन एलएलबी छात्रों के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
दिल्ली पुलिस में दर्ज एफआईआर को आधार बनाते हुए विश्वविद्यालय ने अभिमन्यु कुमार, अभिनव कुमार और नमन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के साथ ही तीनों छात्रों के दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। प्रॉक्टर कार्यालय की ओर से तीनों छात्रों के लिए अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।
दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, तीनों छात्र लॉ सेंटर-II में एलएलबी पाठ्यक्रम में अध्ययनरत हैं। इनके खिलाफ यह कार्रवाई 23 सितंबर 2026 की शाम हुई घटना को लेकर दिल्ली पुलिस में दर्ज एफआईआर के बाद की गई है।
अनुशासनात्मक कार्रवाई की
विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से दर्ज मामले के आधार पर प्रॉक्टर कार्यालय ने छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
आदेश जारी होने के बाद तीनों छात्र तत्काल प्रभाव से अपने पाठ्यक्रम से निलंबित माने जाएंगे। निलंबन की अवधि में वे विश्वविद्यालय से संबंधित सामान्य शैक्षणिक गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
इसके अलावा प्रशासन ने उनके विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर भी रोक लगा दी है। यानी निलंबन के साथ तीनों छात्रों के लिए कैंपस में प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा।
अध्यादेश के तहत कार्रवाई
प्रॉक्टर कार्यालय ने कार्रवाई के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय अधिनियम, 1922 के तहत अध्यादेश XV-B के खंड 3(e) का हवाला दिया है। विश्वविद्यालय के आदेश के मुताबिक, सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद तीनों छात्रों के खिलाफ निलंबन और परिसर में प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि पुलिस की एफआईआर के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच अपने स्तर पर करेगी, जबकि विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रशासन द्वारा जारी आदेशों में कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
