विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समर इंटर्नशिप से DU की कार्यप्रणाली समझने का मौका, छात्रों को मिलेगा मासिक स्टाइपेंड

Published: Wed, 15 Apr 2026 07:23 PM (IST)

दिल्ली विश्वविद्यालय ने छात्रों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली और नेतृत्व कौशल से परिचित कराने के लिए वाइस चांसलर इंटर्नशिप स्कीम (वीसीआइएस) समर इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विद्यार्थियों को प्रशासनिक अनुभव और मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। फाइल फोटो

विद्यार्थियों को प्रशासनिक अनुभव और मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने छात्रों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली और नेतृत्व कौशल से परिचित कराने के उद्देश्य से वाइस चांसलर इंटर्नशिप स्कीम (वीसीआइएस) समर इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यह इंटर्नशिप जून-जुलाई 2026 के दौरान आयोजित की जाएगी और विश्वविद्यालय के नियमित छात्रों को व्यावहारिक अनुभव के साथ आर्थिक सहायता भी प्रदान करेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह पहल छात्रों को अकादमिक पढ़ाई के साथ संस्थागत कार्यसंस्कृति समझने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर देगी।

कौन से विद्यार्थियों कर सकते हैं आवेदन?

डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी नियमित बोनाफाइड स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को इस योजना में शामिल नहीं किया गया है।

कितने हजार रुपये स्टाइपेंड मिलेगा?

इंटर्नशिप के तहत चयनित छात्रों को प्रति सप्ताह 20 घंटे कार्य करना होगा। इसके बदले उन्हें 11,576 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। कार्यक्रम की अवधि दो माह की होगी और सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूरी करने पर डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय की ओर से प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।

 27 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

विश्वविद्यालय के अनुसार, यह योजना छात्रों को प्रशासनिक कार्यों, नीतिगत प्रक्रियाओं और विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर देगी, जिससे उनके पेशेवर विकास में मदद मिलेगी। इच्छुक छात्र 27 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया विश्वविद्यालय द्वारा साझा किए गए आनलाइन लिंक और क्यूआर कोड के माध्यम से पूरी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई का सुनहरा मौका, जल्द शुरू होगा 'सेमेस्टर अवे प्रोग्राम'

यह भी पढ़ें- दिल्ली विश्वविद्यालय में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, विभाग ने इन पदों पर निकाली भर्ती