DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए भी बचे सिर्फ 5 दिन; 30 सितंबर के बाद पोर्टल बंद
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 ...और पढ़ें

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडिमशन का आखिरी मौका। फोटो: आर्काइव
HighLights
एसओएल में स्नातक दाखिले के लिए 30 सितंबर अंतिम तिथि
अब तक 1.33 लाख विद्यार्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला ले चुके
एबीसी और डीईबी आईडी बनाना अनिवार्य, अंतिम तिथि का इंतजार न करें
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के नियमित कॉलेजों और एनसीवेब में दाखिले की प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब डीयू से जुड़कर पढ़ाई करने का आखिरी मौका स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) में बचा है।
SOL के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख 30 सितंबर है। इसके बाद नए विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण बंद हो जाएगा। यानी जो विद्यार्थी 30 सितंबर तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, उनके लिए इस सत्र में SOL के जरिये डीयू में दाखिले का रास्ता बंद हो जाएगा।
1.33 लाख विद्यार्थी ले चुके दाखिला
जून से चल रही प्रवेश प्रक्रिया के तहत SOL के विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में अब तक करीब 1.33 लाख विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। हालांकि, दाखिले का अंतिम आंकड़ा फीस भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा।
जिन विद्यार्थियों ने पंजीकरण करा लिया है, उनके लिए फीस जमा करने की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर है। इसलिए 30 सितंबर के बाद फीस जमा करने की प्रक्रिया जारी रहेगी, लेकिन नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
एबीसी और DEB आईडी जरूरी
SOL में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) और डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (DEB) की आईडी बनाना अनिवार्य है। SOL प्रशासन के अनुसार DEB पोर्टल की समयसीमा खत्म होने के बाद नया पंजीकरण संभव नहीं होगा।
प्रशासन ने विद्यार्थियों को अंतिम दिनों में तकनीकी या दस्तावेज संबंधी परेशानी से बचने के लिए प्रक्रिया पहले ही पूरी करने की सलाह दी है।
बीए और बीकॉम में सबसे अधिक दाखिले
कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो. पायल मागो ने विद्यार्थियों से अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि SOL के माध्यम से डीयू में पढ़ाई करने का यह अंतिम अवसर है।
इस बार सबसे अधिक दाखिले बीए प्रोग्राम, बीए प्रोग्राम राजनीति विज्ञान आनर्स और बीकॉम में हुए हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 12 अक्टूबर से BRICS थिएटर महोत्सव, 9 देशों के 100 से ज्यादा कलाकार लेंगे हिस्सा
