विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्कूल ऑफ जर्नलिज्म पर छात्रों ने उठाए सवाल

By JagranEdited By:
Published: Thu, 08 Feb 2018 08:25 PM (IST)

जासं, नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्याल कुलपति के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के छात्रो

स्कूल ऑफ जर्नलिज्म पर छात्रों ने उठाए सवाल
स्कूल ऑफ जर्नलिज्म पर छात्रों ने उठाए सवाल

जासं, नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्याल कुलपति के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के छात्रों ने यहां सुविधाओं पर सवाल उठाएं हैं। बृहस्पतिवार को आर्ट फैकल्टी के बाहर आयोजित प्रेसवार्ता में छात्र मोहम्मद अली, प्रकाश रंजन व नीरज झा ने स्कूल में कमियों को लेकर सवाल उठाए। कहा कि यहां अब तक हॉस्टल की व्यवस्था नहीं है साथ ही यह आधुनिक मीडिया संस्थान की जरूरी सुविधाओं से वंचित है। इन्हें पूरा करने के बजाय स्कूल ऑफ जर्नलिज्म का निजीकरण करते हुए भारी-भारी शुल्क वसूली हो रही है। स्कूल ऑफ जर्नलिज्म की विशेष कार्य अधिकारी डा.मनस्विनी एम योगी ने कहा कि छात्रों के आरोप बेबुनियाद हैं। स्कूल अभी शुरू हुआ है लेकिन हम सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं। जुलाई तक हम डिजिटल लैब बना लेंगे। एक दिन में सभी सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जा सकतीं हैं लेकिन क्रियान्वयन जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।