DU में 4 दिसंबर से शुरू होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं, फटाफट चेक करें लेट फीस फॉर्म भरने की अंतिम तारीख
दिल्ली विश्वविद्यालय में 4 दिसंबर से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जिसमें छह लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। ...और पढ़ें

दिल्ली विश्वविद्यालय।
HighLights
दिल्ली विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाएं 4 दिसंबर से शुरू होंगी।
छह लाख से अधिक छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होंगे।
बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 नवंबर।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में दिसंबर-जनवरी की सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर छह लाख से अधिक छात्रों की तैयारी शुरू हो गई है।
परीक्षाएं 4 दिसंबर से शुरू होंगी। हालांकि, यूजी की संभावित डेटशीट जारी होने के बाद अब छात्रों की नजर अंतिम समय में होने वाले बदलावों पर रहेगी। यदि एक ही दिन दो विषयों की परीक्षाएं पड़ती हैं, तो छात्र इसकी जानकारी देकर बदलाव का आग्रह कर सकेंगे।
डीयू ने नियमित कॉलेजों के स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिना विलंब शुल्क के 15 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है, जबकि विलंब शुल्क के साथ 22 नवंबर तक फार्म भरने का मौका मिलेगा। ऐसे में परीक्षा की तैयारी के साथ छात्रों के लिए निर्धारित समयसीमा में आवेदन करना भी जरूरी है।
पहले सेमेस्टर के छात्रों की भी होगी परीक्षा
इस बार जुलाई में दाखिला लेने वाले यूजी के प्रथम सेमेस्टर के छात्र पहली बार सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होंगे। इनके अलावा तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों की भी परीक्षा होगी। सुधारात्मक परीक्षा, एसेंशियल रिपीटर्स (ईआर) और पूर्व छात्रों को भी परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
परीक्षाएं फरवरी तक चलने की संभावना
नियमित कालेजों के साथ नॉन-कॉलेजिएट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) और स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के विद्यार्थियों की परीक्षाएं भी दिसंबर से शुरू होंगी। एसओएल के यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं फरवरी तक चलने की संभावना है।
