विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DU Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की दौड़ शुरू, CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन ओपन

Published: Sat, 27 Jun 2026 10:21 AM (IST)

दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु सीएसएएस पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।

डीयू यूजी 2026 दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू। फाइल फोटो

डीयू यूजी 2026 दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू। फाइल फोटो

HighLights

  1. डीयू यूजी 2026 दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू।

  2. प्रवेश केवल सीयूईटी यूजी 2026 अंकों पर आधारित।

  3. सीएसएएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन शुक्रवार से।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएआ- यूजी 2026) के पहले चरण की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार आधी रात के बाद से अभ्यर्थी सीएसएएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस वर्ष विश्वविद्यालय के 67 कॉलेजों में 73 स्नातक पाठ्यक्रमों और 100 से अधिक बीए कार्यक्रमों में प्रवेश केवल सीयूईटी यूजी 2026 के अंकों के आधार पर होगा। हालांकि, अभ्यर्थियों को संबंधित पाठ्यक्रम की पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।

कैसे होगा रजिस्ट्रेशन?

विश्वविद्यालय के अनुसार, पंजीकरण केवल सीयूईटी यूजी 2026 की आवेदन संख्या के माध्यम से ही किया जा सकेगा। इस बार भारत सरकार के एपीआई सेतु के जरिए उम्मीदवारों का नाम, जन्मतिथि, फोटो और हस्ताक्षर जैसी जानकारी स्वतः पोर्टल पर उपलब्ध होगी, जिससे आवेदन में त्रुटियों की संभावना कम रहेगी।

सामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 250 रुपये तथा एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। पहले चरण के बाद दूसरे चरण में उम्मीदवारों को कॉलेज और पाठ्यक्रमों की प्राथमिकता भरनी होगी।

इसी दौरान 12वीं में पढ़े गए विषयों का सीयूईटी विषयों से मिलान (सब्जेक्ट मैपिंग) किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने आवेदन से पहले यूजी बुलेटिन ऑफ इंफॉर्मेशन और सीएसएएस दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन कवच-14.0: 48 घंटे में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 255 ड्रग तस्कर समेत सैकड़ों अपराधी गिरफ्तार