DU के छात्रों के पास कॉलेज बदलने का मौका, माइग्रेशन के लिए 9 अक्टूबर तक सकते हैं अप्लाई
डीयू ने तीसरे सेमेस्टर के छात्रों के लिए इंटर-कॉलेज माइग्रेशन का अवसर दिया है, जिसके लिए 9 अक्टूबर तक आवेदन ...और पढ़ें

डीयू में कॉलेज माइग्रेशन का मौका। फोटो: आर्काइव
HighLights
तीसरे सेमेस्टर के छात्रों को माइग्रेशन का अवसर
पहले-दूसरे सेमेस्टर का परिणाम घोषित होना अनिवार्य
9 अक्टूबर तक आवेदन करने की अंतिम तिथि
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। डीयू में पढ़ाई के दौरान काॅलेज बदलने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए सीमित अवधि के लिए माइग्रेशन का अवसर दिया गया है।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 में इंटर-काॅलेज माइग्रेशन के लिए विद्यार्थी नौ अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा सभी छात्रों के लिए नहीं है। डीयू के नियमों के अनुसार केवल तीसरे सेमेस्टर में पहुंच चुके विद्यार्थी ही काॅलेज बदलने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
बैकलॉग रहने पर माइग्रेशन नहीं
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि माइग्रेशन के लिए छात्र के पहले और दूसरे सेमेस्टर का परिणाम घोषित होना अनिवार्य है। साथ ही दोनों सेमेस्टर की परीक्षाएं पास होना जरूरी है। यानी किसी भी सेमेस्टर में बैकलाॅग रहने की स्थिति में छात्र माइग्रेशन के लिए पात्र नहीं होगा।
इंटर-काॅलेज माइग्रेशन की प्रक्रिया दूसरे वर्ष की शुरुआत यानी तीसरे सेमेस्टर में ही की जा सकती है। छात्र जिस काॅलेज में जाना चाहता है, वहां संबंधित पाठ्यक्रम में सीट उपलब्ध होना भी जरूरी होगा।
इसके अलावा माइग्रेशन संबंधित काॅलेज के प्राचार्य की अनुमति पर निर्भर करेगा। डीयू ने पात्र छात्रों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें- JNU में PhD दाखिले की प्रक्रिया शुरू, NET-JRF स्कोर पर मिलेगा एडमिशन; 16 अक्टूबर तक करें आवेदन
