विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब DU की डिग्री पर होगी विद्यार्थी की फोटो, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक; पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तारीख भी बदली

Published: Wed, 11 Nov 2026 08:38 PM (IST)

दिल्ली विश्वविद्यालय अब अपनी डिग्रियों पर छात्रों की फोटो लगाएगा, जिससे फर्जीवाड़े पर अंकुश लगेगा। छठ महापर्व के कारण पीएचडी ...और पढ़ें

Delhi University ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (अनुसंधान और उद्यमिता) पूरा करने वाले विद्यार्थियों के लिए सीधे पीएचडी में दाखिले की प्रवेश परीक्षा की तारीख भी बदल दी है।

Delhi University ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (अनुसंधान और उद्यमिता) पूरा करने वाले विद्यार्थियों के लिए सीधे पीएचडी में दाखिले की प्रवेश परीक्षा की तारीख भी बदल दी है।

HighLights

  1. डीयू की डिग्री पर अब विद्यार्थी की तस्वीर होगी।

  2. यह बदलाव फर्जीवाड़े और गलत इस्तेमाल रोकेगा।

  3. पीएचडी प्रवेश परीक्षा 14 से 21 नवंबर को होगी।

लोकेश शर्मा, नई दिल्ली। अब दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की डिग्री सिर्फ विद्यार्थी की शैक्षणिक उपलब्धि का प्रमाण नहीं होगी, बल्कि उस पर उसकी तस्वीर भी दर्ज होगी। विश्वविद्यालय इस बार डिग्री के प्रारूप में बदलाव करने जा रहा है।

इसके तहत विद्यार्थियों को मिलने वाली डिग्री पर उनकी फोटो लगाई जाएगी। इससे प्रमाणपत्र की पहचान अधिक स्पष्ट होगी और डिग्री के गलत इस्तेमाल तथा फर्जीवाड़े की आशंका पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है। डीयू के 103वें दीक्षांत समारोह के मद्देनजर यह बदलाव खास महत्व रखता है।

प्रवेश परीक्षा की तारीख भी बदल दी

वहीं, विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (अनुसंधान और उद्यमिता) पूरा करने वाले विद्यार्थियों के लिए सीधे पीएचडी में दाखिले की प्रवेश परीक्षा की तारीख भी बदल दी है। अब यह परीक्षा 14 नवंबर के बजाय 21 नवंबर को आयोजित होगी। यह परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूजीसीएफ-2022 के तहत आयोजित की जा रही है।

छठ पर्व के चलते बदली परीक्षा की तारीख

दरअसल, इस वर्ष छठ महापर्व 13 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा। डीयू में पढ़ने वाले बड़ी संख्या में विद्यार्थी बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से आते हैं। त्योहार के दौरान अपने घर जाने वाले विद्यार्थियों के लिए 14 नवंबर तक दिल्ली लौटकर परीक्षा में शामिल होना मुश्किल हो सकता था। इसी को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा एक सप्ताह आगे बढ़ाने का फैसला लिया। परीक्षा तिथि बदलने के लिए विद्यार्थियों की ओर से बड़ी संख्या में अनुरोध मिले थे।

आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें

विश्वविद्यालय के अनुसार, प्रवेश परीक्षा का समय और केंद्र विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड पर उपलब्ध कराया जाएगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र और परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए डीयू की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।