विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DU के रामजस और मिरांडा कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

Published: Mon, 06 Apr 2026 12:59 PM (IST)

दिल्ली में डीयू के रामजस और मिरांडा कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए मिली ...और पढ़ें

दिल्ली में डीयू के दो कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी। जागरण

दिल्ली में डीयू के दो कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से डीयू (दिल्ली यूनिवर्सिटी) के दो कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कॉलेजों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज और मिरांडा कॉलेज में बम की धमकी के बाद सोमवार को कॉलेज परिसर को खाली करा लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन को एक ई-मेल मिला, जिसमें उन्हें कैंपस में एक संभावित एक्सप्लोसिव डिवाइस के बारे में अलर्ट किया गया था। पूरी तरह से तलाशी लेने के लिए बम डिस्पोजल और स्निफर डॉग स्क्वॉड को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली मेयर के ऑफिस को तीन साल बाद फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सिविक सेंटर में हैं मुख्यालय; तलाशी जोरों पर

वहीं, स्टूडेंट्स, स्टाफ और फैकल्टी को एहतियात के तौर पर बाहर निकाला गया और सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस दोनों कॉलेजों में गहनता से जांच कर रही है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि धमकी किसने दी है?