दिल्ली मेयर के ऑफिस को तीन साल बाद फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सिविक सेंटर में हैं मुख्यालय; तलाशी जोरों पर
दिल्ली के मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह कार्यालय सिविक सेंटर में स्थित है। धमकी ...और पढ़ें

दिल्ली के मेयर कार्यालय को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेयर काऑफिस सिविक सेंटर में स्थित है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मेयर कार्यालय को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेयर ऑफिस सिविक सेंटर में स्थित है। धमकी भरे ईमेल या फोन कॉल के जरिए यह चेतावनी दी गई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम, बम निरोधक दस्ता और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूरे सिविक सेंटर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और धमकी किसने दी, इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। बता दें कि तीन साल पहले जहांगीरपुरी में मस्जिद डेमोलिशन विवाद के दौरान भी मेयर को धमकी मिली थी।
