विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में डीयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या से सनसनी, फ्लैट में खून से सना शव मिला

Published: Thu, 04 Jun 2026 08:01 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2026 08:19 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित सत्यम एन्क्लेव में डीयू की सहायक प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल की सिर पर भारी वस्तु ...और पढ़ें

डीयू की सहायक प्रोफेसर की फ्लैट में हत्या। सांकेतिक तस्वीर

डीयू की सहायक प्रोफेसर की फ्लैट में हत्या। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. डीयू की सहायक प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल की हत्या।

  2. सिर पर भारी वस्तु से वार कर की गई हत्या।

  3. पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित फ्लैट में वारदात।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। वसुंधरा एन्क्लेव स्थित सत्यम एन्क्लेव में रहने वाली डीयू की सहायक प्रोफेसर की हत्या कर दी। सिर पर भारी वस्तु से वार करके हत्या की गई है। मृतक की पहचान डा. देबोस्मिता पॉल के रूप में हुई है। मृतक अपने पति से अलग रहती थी। पति बेंगलुरु में रहता है।

देबोस्मिता पॉल डीयू के शिवाजी कालेज में अंग्रेजी विभाग की सहायक प्रोफेसर थी। वर्ष 2017 में उनकी शादी हुई थी। घरेलू विवाद के बाद वर्ष 2022 में दंपती अलग हो गए थे। सहायक प्रोफेसर सत्यम एन्क्लेव में अपनी बहन के फ्लैट में रह रही थी।

परिचित का हाथ होने की आशंका 

पुलिस ने बताया कि मृतक की बड़ी बहन वीरवार दोपहर ढाई बजे न्यू अशोक नगर थाने आई और कहा कि उनकी बहन फोन नहीं उठा रही। पुलिस सहायक प्रोफेसर की काल डिटेल्स निकालने में जुटी। इस बीच महिला ने कहा कि वह फ्लैट में जा रही है।

सोसायटी के पदाधिकारियों के जरिये फ्लैट खुलवाने की कोशिश करेंगी। वह सोसायटी गई। उन्होंने किसी तरह फ्लैट का दरवाजा खुलवाया। सहायक प्रोफेसर खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आशंका है इस मामले में मृतक के किसी परिचित का हाथ हो सकता है।

यह भी पढ़ें- पंचकूला में 3 दिन से लापता किशोर का मिला शव; मौत या हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज

यह भी पढ़ें- गाजीपुर के हत्याभियुक्त को इलाहाबाद हाई कोर्ट से सशर्त जमानत मिली, 16 अप्रैल 2025 से जेल में बंद है