विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में 3 दिन से लापता किशोर का मिला शव; मौत या हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज

Published: Thu, 04 Jun 2026 07:27 PM (IST)

पंचकूला के पिंजौर में तीन दिन से लापता 14 वर्षीय शिवम का शव चरनिया और किरतपुर के पीछे खदान क्षेत्र ...और पढ़ें

नीय लोगों ने खदान क्षेत्र में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।

नीय लोगों ने खदान क्षेत्र में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।

HighLights

  1. चरनिया-किरतपुर खदान क्षेत्र में शव बरामद।

  2. खदान क्षेत्र में शव मिलने से सनसनी फैली।

  3. पुलिस हर एंगल से कर रही मामले की जांच।

संवाद सहयोगी, पिंजौर (पंचकूला)। गांव चरनिया और किरतपुर के पीछे स्थित खदान क्षेत्र में किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 14 वर्षीय शिवम तीन दिन से घर से लापता था। मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मौत या हत्या, यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। 

घटना वीरवार की है। स्थानीय लोगों ने खदान क्षेत्र में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पिंजौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

किशोर किन परिस्थितयों में घर से लापता हुआ और उसकी मौत कैसे हुई यह पता लगाया जा रहा है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ जारी है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।