विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बहकावे में न आएं, जंतर-मंतर से रहें दूर', DU की छात्रों को एडवाइजरी

Published: Fri, 24 Jul 2026 12:45 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2026 12:47 PM (IST)

दिल्ली विश्वविद्यालय ने छात्रों और फैकल्टी को जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शनों से दूर रहने की सलाह दी है।

डीयू ने छात्रों के लिए जारी की एडवाइजरी।

डीयू ने छात्रों के लिए जारी की एडवाइजरी।

HighLights

  1. डीयू ने छात्रों को जंतर-मंतर प्रदर्शनों से दूर रहने की सलाह दी।

  2. अवैध जमावड़े में शामिल होने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

  3. छात्रों की सुरक्षा और भविष्य पर पड़ सकता है गंभीर असर।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बीते एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर अब दिल्ली यूनिवर्सिटी ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। डीयू ने छात्रों से अपील की है कि जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन से दूरी बनाकर रखें।

डीयू ने पोस्ट में क्या सलाह दी?

डीयू ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट में छात्रों को संबोधित करते हुए लिखा है, 'प्रिय छात्रों और फैकल्टी मेंबर्स, आपकी सुरक्षा हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। यह ध्यान रखें कि जंतर-मंतर, नई दिल्ली में किसी भी प्रकार के गैर-कानूनी जमावड़े या प्रदर्शन पर, शामिल होने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इस तरह के जमावड़े पर भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार कड़ाई से नियंत्रित हैं।'

दिल्ली विश्वविद्यालय ने आगे लिखा है, 'ऐसी गतिविधिया छात्रों की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकती हैं और उनकी एजुकेशनल ग्रोथ और व्यावसायिक अवसरों को काफी हद तक प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में छात्रों से अनुरोध है कि वो जंतर-मंतर से दूर रहें और अपनी सुरक्षा तथा कानून के पालन को प्राथमिकता दें।'

इसी पोस्ट में यूनिवर्सिटी ने आगे लिखा है, 'इसके अलावा, आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है क्योंकि स्थिति को भड़काने के लिए बड़ी मात्रा में फर्जी और गुमराह करने वाली सामग्री बनाई और प्रसारित की जा रही है।'

यह भी पढ़ें- 'छात्रों को धमकी देने की हिम्मत कैसे हुई', DU की एडवाइजरी पर भड़के राहुल गांधी

यह भी पढ़ें- 'छात्रों से दुश्मनों जैसा व्यवहार, कायरता और क्रूरता की हद पार'; NEET विवाद के बीच सोनिया गांधी का केंद्र पर हमला