विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DU Admission 2026: पहली सीट अलॉटमेंट के बाद CSAS पोर्टल क्रैश, छात्रों का बढ़ा इंतजार

Published: Thu, 16 Jul 2026 09:45 PM (GMT+05:30)

दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली स्नातक सीट आवंटन सूची जारी होने के बाद CSAS पोर्टल भारी ट्रैफिक से क्रैश हो गया। ...और पढ़ें

विश्वविद्यालय की ओर से गुरुवार शाम पांच बजे पहली आवंटन सूची जारी करने का आदेश तय था, लेकिन सूची निर्धारित समय से करीब एक से डेढ़ घंटे की देरी से जारी हो सकी।

विश्वविद्यालय की ओर से गुरुवार शाम पांच बजे पहली आवंटन सूची जारी करने का आदेश तय था, लेकिन सूची निर्धारित समय से करीब एक से डेढ़ घंटे की देरी से जारी हो सकी।

HighLights

  1. डीयू की पहली स्नातक सीट आवंटन सूची देरी से जारी हुई।

  2. सीएसएएस पोर्टल भारी ट्रैफिक के कारण बार-बार क्रैश हुआ।

  3. हजारों छात्रों को सीट देखने और लॉगिन में दिक्कतें आईं।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। डीयू की स्नातक (यूजी) प्रवेश प्रक्रिया के पहले चरण में सीट आवंटन सूची जारी होने के साथ ही तकनीकी अव्यवस्था ने हजारों अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ा दी। विश्वविद्यालय की ओर से गुरुवार शाम पांच बजे पहली आवंटन सूची जारी करने का आदेश तय था, लेकिन सूची निर्धारित समय से करीब एक से डेढ़ घंटे की देरी से जारी हो सकी। इसके बाद भी राहत नहीं मिली, क्योंकि पोर्टल खुलते ही भारी ट्रैफिक के चलते वेबसाइट बार-बार क्रैश होती रही।

सीट आवंटन देखने के लिए हजारों विद्यार्थियों ने एक साथ सीएसएएस पोर्टल पर लागिन करने का प्रयास किया। अचानक बढ़े ट्रैफिक के कारण वेबसाइट लंबे समय तक ठीक से काम नहीं कर सकी। कई छात्र-छात्राओं को लाॅगिन करने, सीट आवंटन देखने और डैशबोर्ड खोलने में लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

गुरुवार सुबह से ही विद्यार्थी और अभिभावक आवंटन सूची का इंतजार कर रहे थे। पोर्टल खुलने के बाद वेबसाइट ठप होने से छात्रों की बेचैनी और बढ़ गई। कोई साइबर कैफे पहुंचकर सीट आवंटन देखने की कोशिश करता नजर आया तो कई विद्यार्थी घर पर लैपटाॅप और मोबाइल से बार-बार वेबसाइट रिफ्रेश करते रहे। इंटरनेट मीडिया पर भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पोर्टल के धीमे चलने और लागिन न होने की शिकायतें साझा कीं।

हालांकि, कुछ समय बाद पोर्टल धीरे-धीरे सामान्य हुआ और विद्यार्थियों ने अपना सीट आवंटन देखना शुरू किया। तकनीकी समस्या के कारण शुरुआती घंटों में प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित रही और छात्रों को काफी मानसिक तनाव झेलना पड़ा।

यह भी पढ़ें- DU Admissions 2026: डीयू में पहली मेरिट लिस्ट गुरुवार को होगी जारी, 'फ्रीज' और 'अपग्रेड' विकल्प के जरिए पक्की करें अपनी सीट