वसंत कुंज में DTC बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पहिए के नीचे आए शख्स की इलाज के दौरान मौत; CCTV खंगाल रही पुलिस
दिल्ली के वसंत कुंज में फोर्टिस अस्पताल के पास एक तेज रफ्तार डीटीसी बस ने बाइक सवार प्रमोद मलिक को ...और पढ़ें
-1792330810975_m.webp)
डीटीसी बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
HighLights
वसंत कुंज में डीटीसी बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी।
हादसे में बाइक सवार प्रमोद मलिक की मौके पर मौत।
बस चालक फरार, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। वसंत कुंज में फोर्टिस अस्पताल के पास तेज रफ्तार डीटीसी बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर गया और बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।
हादसे के बाद चालक ने बस रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और महिपालपुर की ओर फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलने पर पहुंची वसंत कुंज दक्षिण थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बस और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है।
मृतक की पहचान प्रमोद मलिक के रूप में हुई है। वह मसूदपुर गांव में परिवार के साथ रहते थे, और कार चालक की नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी निशा और दो बच्चे हैं।
घायल युवक को एम्स ट्रॉमा सेंटर में कराया गया था भर्ती
प्रमोद बाइक से अपने घर लौट रहा थे। इसी दौरान फोर्टिस अस्पताल के पास मसूदपुर जाने वाली सड़क पर छतरपुर की ओर से आ रही एक नीली डीटीसी बस ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। राहगीरों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
