पंजाबी बाग में डीटीसी बस ने बाइक सवार को कुचला, 22 वर्षीय युवक की मौत
पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग में बुधवार सुबह एक डीटीसी बस की चपेट में आने से 22 वर्षीय बाइक सवार सोनू की मौत हो गई।

सड़क हादसा ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
पंजाबी बाग में डीटीसी बस से बाइक सवार की मौत।
मृतक की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी सोनू के रूप में हुई।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बस चालक की तलाश में।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पंजाबी बाग इलाके में बुधवार सुबह डीटीसी बस की चपेट में आने से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी सोनू के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस दुर्घटना में शामिल डीटीसी बस की पहचान करने में जुटी है।
हादसे में हो गई मौत
पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7:23 बजे पंजाबी बाग थाना पुलिस को सड़क हादसे की पीसीआर काल मिली। सूचना मिलते ही जांच अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पता चला कि डीटीसी बस ने बाइक सवार को कुचल दिया है। हादसे में सोनू की मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सोनू अपने परिवार के साथ इंदिरा कॉलोनी स्थित झुग्गी में रहता था। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना में शामिल बस की पहचान कर उसके चालक का पता लगाया जा सके। मामले में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
