लखीसराय में मछली मारने के विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
लखीसराय के पाली गांव में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

लखीसराय में मछली मारने का विवाद(एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
मछली मारने के विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या।
घायल रामपति देवी की पटना में इलाज के दौरान मौत।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।
संवाद सूत्र, बड़हिया (लखीसराय)। बड़हिया टाल क्षेत्र के वीरुपुर थाना अंतर्गत पाली गांव में हरुहर नदी में मछली मारने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पाली निवासी साहू साहनी की पत्नी रामपति देवी (55) के रूप में हुई है। पटना में इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव गांव लाया गया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को नदी में मछली मारने को लेकर साहू साहनी और सूरज साहनी के परिवार के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान रामपति देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
इलाज के लिए पटना में भर्ती कराया
स्वजनों ने उन्हें इलाज के लिए पटना में भर्ती कराया था, जहां बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई। वीरुपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मारपीट की घटना को लेकर मंगलवार की शाम आवेदन मिला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- लखीसराय के जंगलों में माओवादियों के गुप्त ठिकाने का भंडाफोड़, पत्थरों के बीच छिपे राइफल; कट्टे और कारतूस बरामद
