विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DSGMC के बाला साहिब अस्पताल में जल्द शुरू होगी कीमोथेरेपी, बाजार से आधी दर पर मिलेगी कैंसर मरीजों को सुविधा

Published: Sat, 12 Sep 2026 08:38 PM (IST)

डीएसजीएमसी अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने घोषणा की है कि बाला साहिब अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए बाजार से ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. बाला साहिब अस्पताल में सस्ती कीमोथेरेपी सेवा जल्द शुरू होगी।

  2. बाजार से आधी दरों पर कैंसर मरीजों को लाभ मिलेगा।

  3. डीएसजीएमसी कर्मियों के महंगाई भत्ते में 15% वृद्धि की घोषणा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कैथ लैब दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) द्वारा गुरुद्वारा बंगला साहिब परिसर और बाला साहिब अस्पताल में सस्ती स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाती है।

कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने बताया कि बाला साहिब अस्पताल में शीघ्र ही कैंसर मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में कीमोथेरेपी की सुविधा शुरू की जाएगी, जो बाजार की तुलना में आधी दरों पर उपलब्ध होगी।

वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व पर संगत को संबोधित करते हुए डीएसजीएमसी द्वारा संगत को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर डीएसजीएमसी के सेवा क्षेत्र में आने वाले गुरुद्वारों साहिबानों में गुरमत दीवान सजाए गए। मुख्य कार्यक्रम गुरुद्वारा मोती बाग साहिब में आयोजित किया गया।

हरमीत सिंह कालका के साथ ही डीएसजीएमसी के महासचिव जगदीप सिंह काहलों, धर्म प्रचार मुखी जसप्रीत सिंह करमसर ने संगत को संबोधित किया।

महंगाई भत्ते में 15% वृद्धि की घोषणा

उन्होंने कहा कि इसी पावन दिवस पर पांचवें पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश करवाया और बाबा बुद्ध जी को पहला ग्रंथी नियुक्त कर पहला हुकमनामा लेने का सम्मान दिया। इस मौके पर भाई प्रेम सिंह बंधु के जत्थे को वर्ष का सर्वोत्तम कीर्तनीये का पुरस्कार दिया गया।

कालका ने डीएसजीएमसी कर्मियों के महंगाई भत्ते में 15 प्रतिशत वृद्धि करने और उन्हें मुफ्त जीवन बीमा और मेडिकल बीमा की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की। कहा कि गुरुद्वारा माता सुंदरी जी परिसर में स्टाफ के लिए करीब 90 क्वार्टर लगभग तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- मलेशिया में 125 साल पुराना ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब संगतों के लिए खुला, कई हस्तियां हुईं शामिल; जत्थेदार ने किया प्रकाश

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: बलूचिस्तान में मॉल बनाने के लिए 200 साल पुराना ऐतिहासिक गुरुद्वारा जमींदोज, सिख समुदाय में भारी आक्रोश