विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के पूर्ण गुरसिख परिवारों के बच्चों की स्कूल फीस भरेगी DSGMC, कमेटी ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

Published: Sun, 13 Sep 2026 06:27 PM (IST)

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने पूर्ण गुरसिख परिवारों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने की घोषणा की है, ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. पूर्ण गुरसिख परिवारों के बच्चों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा।

  2. डीएसजीएमसी स्कूल फीस का पूरा खर्च उठाएगी।

  3. कर्मचारियों के डीए में 15% वृद्धि, मुफ्त बीमा सुविधा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पूर्ण गुरसिख परिवारों के बच्चों को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) निश्शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराएगी। इसके लिए कमेटी ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित की थी। उसकी सिफारिश को कमेटी ने स्वीकृति दे दी गई है।

इन बच्चों की स्कूल फीस डीएसजीएमसी की ओर से भरी जाएगी। डीएसजीएमसी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर यह घोषणा की है।

आर्थिक सहायता के साथ दी जाती है छात्रवृत्ति

कमेटी द्वारा श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूलों के संचालन के साथ ही कई कई कालेज व इंजीनियरिंग कालेजों का संचालन करता है। सिख बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्हें आर्थिक सहायता के साथ ही छात्रवृत्ति दी जाती है।

सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी अभियान चलाए जाते हैं। अब पूर्ण गुरसिख परिवारों के बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा दिलाने का निर्णय लिया गया है यानी सिख मर्यादा का पालन करने वाले परिवारों को अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए स्कूल फीस नहीं देनी होगी। यह खर्च डीएसजीएमसी वहन करेगी।

स्टॉफ के लिए बनाए जाएंगे 90 क्वार्टर

सिख बच्चों के साथ ही डीएसजीएमसी अपने कर्मियों के हित में भी बड़ा निर्णय़ लिया है। कर्मियों के डीए में 15 प्रतिशत वृद्धि करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों को मुफ्त जीवन बीमा और मेडिकल बीमा की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

गुरुद्वारा माता सुंदरी जी परिसर में स्टाफ के लिए 90 क्वार्टर बनाए जा रहे हैं। इसका निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है।अगले तीन-चार महीनों में कर्मियों को आवंटित कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- DSGMC के बाला साहिब अस्पताल में जल्द शुरू होगी कीमोथेरेपी, बाजार से आधी दर पर मिलेगी कैंसर मरीजों को सुविधा

यह भी पढ़ें- 'सिखों के जख्मों पर नमक छिड़का', सज्जन कुमार के घर अफसोस जताने पहुंचे तीनों BJP सांसदों पर भड़का DSGMC