विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

112 करोड़ से बनेगा 12 मंजिला आधुनिक मुख्यालय, दिल्ली में DPCC को मिलेगा नया ठिकाना; खास सविधाओं से होगा लैस

Published: Fri, 11 Sep 2026 04:20 PM (IST)

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) को जल्द ही रोहिणी सेक्टर-25 में अपना 12 मंजिला स्थायी मुख्यालय मिलेगा, जिसके निर्माण पर लगभग 112 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

रोहिणी सेक्टर-25 में 12 मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। AI जनरेटेड

रोहिणी सेक्टर-25 में 12 मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। AI जनरेटेड

HighLights

  1. डीपीसीसी को रोहिणी सेक्टर-25 में मिलेगा नया स्थायी मुख्यालय।

  2. 12 मंजिला भवन निर्माण पर लगभग 112 करोड़ रुपये होंगे खर्च।

  3. आधुनिक सुविधाओं से लैस मुख्यालय दो साल में होगा तैयार।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) को जल्द ही अपना स्थायी मुख्यालय मिलने जा रहा है। लंबे समय से किराये के भवन से संचालित हो रहे डीपीसीसी के कार्यालय के लिए रोहिणी सेक्टर-25 में 12 मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा।

प्रस्तावित मुख्यालय में दो बेसमेंट भी बनाए जाएंगे। भवन के निर्माण पर करीब 112 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य

डीपीसीसी के नए मुख्यालय के निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गई है। निर्माण एजेंसी का चयन होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा। परियोजना को करीब दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

नए भवन के तैयार होने के बाद डीपीसीसी के विभिन्न विभागों और अधिकारियों को एक ही परिसर में बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध हो सकेगा।

दो बेसमेंट बनाए जाएंगे

जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित भवन को आधुनिक जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। इसमें कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए आवश्यक कार्यालय सुविधाओं के साथ अन्य आधुनिक व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। दो बेसमेंट बनाए जाने से भवन में पार्किंग और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध हो सकेगी।

डीपीसीसी दिल्ली में वायु और जल प्रदूषण की निगरानी और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य करता है। ऐसे में लंबे समय से अपने भवन की जरूरत महसूस की जा रही थी। फिलहाल समिति का कार्यालय किराये के भवन में संचालित हो रहा है। अपना मुख्यालय बनने से किराये पर होने वाले खर्च के साथ-साथ कार्यालय संचालन के लिए स्थायी बुनियादी ढांचा भी उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-आगरा हाईवे पर सफर होगा सुपरफास्ट, 120 की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां; फरीदाबाद में कारपेटिंग का काम तेज