कंटेनमेंट जोन के बाहर हैं दोगुने संक्रमित
-उत्तरी पश्चिमी जिले में संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा उत्तरी पूर्वी जिले में सबसे कम -कुल सक्रिय संक्रमितों में से 7401 संक्रमित कंटेनमेंट (हॉट स्पॉट) जोन में रह रहे हैं। वहीं 14916 संक्रमित कंटेनमेंट जोन के बाहर हैं। -11 जिलों में कुल हैं 22317 सक्रिय संक्रमित वी.के.शुक्ला नई दिल्ली राजधानी के 11 जिलों में कुल सक्रिय 22317 संक्रमितों में से उत्तरी पश्चिमी जिले में सबसे ज्यादा 345
वी.के.शुक्ला, नई दिल्ली
राजधानी के 11 जिलों में 22317 कुल सक्रिय संक्रमितों में से उत्तर-पश्चिमी जिले में सबसे ज्यादा 3458 लोग संक्रमित हैं। वहीं उत्तर-पूर्वी जिले में केवल 411 हैं। 7401 संक्रमित कंटेनमेंट (हॉट स्पॉट) जोन में रह रहे हैं। वहीं 14916 सक्रिय मरीज कंटेनमेंट जोन से बाहर के हैं।
दिल्ली में सोमवार तक 2782 कंटेनमेंट जोन थे। राजस्व विभाग की सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी जिले में 2393 लोग संक्रमित हुए हैं। यहां सबसे ज्यादा 490 कंटेनमेंट जोन बने, जिसमें 864 संक्रमित कंटेनमेंट जोन के अंदर और 1529 संक्रमित कंटेनमेंट जोन के बाहर रह रहे हैं। वहीं उत्तर-पूर्वी जिले में कुल 411 लोग संक्रमित हैं। यहां 87 कंटेनमेंट जोन बने, जिसमें अब 73 संक्रमित रह रहे हैं। बाकी 338 संक्रमित कंटेनमेंट जोन के बाहर हैं। खास बात यह है कि उत्तर-पूर्वी जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या से कम उसमें रहने वाले संक्रमितों की संख्या है। एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा तब होता है, जब कंटेनमेंट जोन बनाने के बाद पीड़ित को अस्पताल, कोविड केयर सेंटर या अन्य जगह आइसोलेशन में रखा जाता है।
----------------------------
मध्य दिल्ली-कुल 1631 लोग संक्रमित हैं। जिले में 295 कंटेनमेंट जोन हैं, जिसमें 557 संक्रमित रह रहे हैं। बाकी 1074 कंटेनमेंट जाने के बाहर हैं।
-पूर्वी दिल्ली-2105 लोग संक्रमित हैं। यहां पर 145 कंटेनमेंट जोन बने हैं, जिसमें 625 संक्रमित रह रहे हैं। बाकी 1480 कंटेनमेंट जोन के बाहर है।
- नई दिल्ली- कुल 1397 लोग संक्रमित हैं। 321 कंटेनमेंट जोन हैं। जिसमें 590 संक्रमित रह रहे हैं। बाकी 807 संक्रमित जोन के बाहर हैं।
-उत्तर-पूर्वी- कुल 1751 लोग संक्रमित हुए है। 136 कंटेनमेंट जोन बने, जिसमें 423 संक्रमित रहे रहे है। बाकी 1328 कंटेनमेंट जोन के बाहर हैं।
-उत्तर- पश्चिमी- कुल 3458 लोग संक्रमित हैं। 238 कंटेनमेंट जोन हैं। जिसमें 1053 संक्रमित रह रहे हैं। 2405 कंटेनमेंट जोन के बाहर हैं।
- शाहदरा- कुल 1123 लोग संक्रमित हैं। 187 कंटेनमेंट जोन हैं। जिसमें 482 लोग रह रहे हैं। 651 कंटेनमेंट जोन के बाहर हैं।
-दक्षिणी- 2937 लोग संक्रमित हैं। 441 कंटेनमेंट जोन हैं, जिसमें 888 संक्रमित रह रहे हैं। बाकी 2049 संक्रमित कंटेनमेंट जोन के बाहर हैं।
-दक्षिण-पूर्वी- कुल 2763 लोग संक्रमित हैं। 143 कंटेनमेंट जोन हैं, जिसमें 828 लोग रह रहे हैं। बाकी 1935 कंटेनमेंट जोन के बाहर हैं।
-पश्चिमी- कुल 2348 लोग संक्रमित हैं। 299 कंटेनमेंट जोन हैं, जिसमें 1018 संक्रमित रह रहे हैं। बाकी 1330 कंटेनमेंट जोन के बाहर हैं।