विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DMRC खरीदेगा मजेंटा लाइन के लिए 90 नए कोच, बनेगा दिल्ली का सबसे लंबा कॉरिडोर

Published: Thu, 09 Apr 2026 10:20 PM (IST)

डीएमआरसी चौथे चरण के तहत मजेंटा लाइन विस्तार के लिए 90 नए कोच खरीदेगा। ये कोच इंदरलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर पर चलने वाली 15 छह-कोच वाली ट्रेनों के लिए होंगे।

डीएमआरसी चौथे चरण के तहत मजेंटा लाइन विस्तार के लिए 90 नए कोच खरीदेगा। फाइल फोटो

डीएमआरसी चौथे चरण के तहत मजेंटा लाइन विस्तार के लिए 90 नए कोच खरीदेगा। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मेट्रो के चौथे चरण व पांच (ए) के अंतर्गत मजेंटा लाइन का विस्तार कार्य चल रहा है। निर्माणाधीन इंदरलोक-इंद्रप्रस्थ कारिडोर के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने 90 कोच खरीदने का निर्णय लिया है। इससे छह कोच वाली 15 ट्रेनें तैयार की जाएंगी। इसके लिए डीएमआरसी ने निविदा आमंत्रित की है।

अभी मजेंटा लाइन बाटनिकल गार्डन (नोएडा) से जनकपुरी वेस्ट तक है। इसके साथ ही जनकपुरी वेस्ट से कृष्णा पार्क और दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक संचालित है। चौथे चरण में मजेंटा लाइन विस्तार के अंतर्गत इंदरलोक-इंद्रप्रस्थ कारिडोर को विकसित किया जा रहा है।

69562d8e-f4b8-41b5-b7a8-3a078d991004

वहीं, पांच (ए) चरण के अंतर्गत रामकृष्ण आश्रम मार्ग से सेंट्रल विस्टा होते हुए इंद्रप्रस्थ तक विस्तार प्रस्तावित है। निर्माण कार्य पूरा होने के मजेंटा लाइन इंदरलोक तक विस्तारित हो जाएगी, जिसकी कुल लंबाई लगभग 89 किलोमीटर होगी। यह दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की सबसे लंबी कारिडोर होगा।

कोच की खरीद मार्च, 2025 में जापान इंटरनेशनल कोआपरेशन एजेंसी और भारत सरकार के बीच हस्ताक्षरित ऋण समझौते के अंतर्गत आंशिक रूप से वित्त पोषित है। रखरखाव लागत डीएमआरसी द्वारा अलग से वहन की जाएगी। दस्तावेज के अनुसार चयनित बोलीदाता 90 कोच का 35 वर्षों तक व्यापक रखरखाव करने के लिए भी उत्तरदायी होगा।

साथ ही डिपो मशीनरी और प्लांट, विशेष उपकरण, परीक्षण, उपकरणों की जांच और डीएमआरसी कर्मियों का प्रशिक्षण भी अनुबंध का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के तिलक नगर में कार टकराने पर विवाद, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के पिता की गाड़ी पर हमला