विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL मैच के लिए DMRC ने आखिरी ट्रेन का बढ़ाया समय, कई रूट पर देर रात में भी दौड़ेगी मेट्रो; देखें पूरी लिस्ट

Published: Sat, 16 May 2026 03:01 PM (IST)

DMRC ने 17 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले IPL मैच के लिए मेट्रो सेवाओं का समय बढ़ा दिया है।

दिल्ली मेट्रो। जागरण

दिल्ली मेट्रो। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी, DMRC) ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17 मई को होने वाले आईपीएल मैच को लेकर आखिरी मेट्रो का समय बढ़ाने का फैसला लिया। डीएमआरसी ने सभी रूट की मेट्रो का समय बढ़ा दिया है।

डीएमआरसी ने ऐसा इसलिए किया है, ताकि मैच देखकर वापस घर लौटने वाले क्रिकेट प्रेमियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

17 मई को खेला जाएगा मैच

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल मैच खेला जाएगा। ऐसे में मैच देखने के लिए हजारों क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंचेंगे। इसीलिए डीएमआरसी ने दर्शकों की सहूलियत को देखते हुए आखिरी मेट्रो का समय बढ़ाने का फैसला लिया है।

सभी रूट पर बढ़ाया समय

डीएमआरसी के अनुसार, ब्लू, ग्रीन, रेड, येलो, वायलेट, पिंक, मैजेंटा, ग्रे और एयरपोर्ट एक्सप्रेस सहित प्रमुख मार्गों पर मेट्रो की सेवाएं देर रात तक जारी रहेंगी। इतना ही नहीं कुछ रूट्स पर लगभग 2:20 बजे तक मेट्रो की सेवाएं जारी रहेंगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो के इस स्टेशन के गेट और लिफ्ट 20 मई तक रहेंगे बंद, DMRC ने किया अलर्ट

नोट कर लें आखिरी ट्रेन की टाइमिंग

लाइन-1: रेड लाइन (शहीद स्थल से रिठाला)

  • शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा) से रिठाला: रात 11:00 बजे (गंतव्य पर आगमन: रात 00:10 बजे)
  • रिठाला से शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा): रात 11:00 बजे (गंतव्य पर आगमन: रात 00:15 बजे)

लाइन-2: येलो लाइन (समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम)

  • समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम: रात 11:00 बजे (गंतव्य पर आगमन: रात 00:20 बजे)
  • मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से समयपुर बादली: रात 11:00 बजे (गंतव्य पर आगमन: रात 23:45 बजे)

लाइन-3 और 4: ब्लू लाइन (वैशाली/नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका सेक्टर-21)

  • द्वारका सेक्टर-21 से वैशाली: रात 11:00 बजे (गंतव्य पर आगमन: रात 23:45 बजे)
  • वैशाली से द्वारका सेक्टर-21: रात 11:00 बजे (गंतव्य पर आगमन: रात 23:35 बजे)
  • नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका सेक्टर-21: रात 22:50 बजे
  • द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी: रात 23:00 बजे

लाइन-5: ग्रीन लाइन (कीर्ति नगर/इन्द्रलोक से ब्रिगेडियर होशियार सिंह)

  • कीर्ति नगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह: रात 11:00 बजे (गंतव्य पर आगमन: रात 01:00 बजे)
  • इन्द्रलोक से मुंडका: रात 11:00 बजे (गंतव्य पर आगमन: रात 01:00 बजे)
  • ब्रिगेडियर होशियार सिंह से इन्द्रलोक: रात 22:45 बजे
  • ब्रिगेडियर होशियार सिंह से कीर्ति नगर: रात 11:00 बजे (गंतव्य पर आगमन: रात 00:25 बजे)

लाइन-6: वॉयलेट लाइन (कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह)

  • कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह: रात 11:00 बजे (गंतव्य पर आगमन: रात 23:20 बजे)
  • राजा नाहर सिंह से कश्मीरी गेट: रात 11:00 बजे (गंतव्य पर आगमन: रात 00:12 बजे)

लाइन-7: पिंक लाइन (मजलिस पार्क से मऊजपुर-बाबरपुर / शिव विहार)

  • मजलिस पार्क से: रात 22:40 बजे (गंतव्य पर आगमन: रात 23:50 बजे / विस्तारित सेवा रात 01:55 बजे तक)
  • मऊजपुर बाबरपुर से शिव विहार: रात 00:20 बजे (गंतव्य पर आगमन: रात 01:30 बजे)
  • शिव विहार से मऊजपुर बाबरपुर: रात 22:50 बजे (गंतव्य पर आगमन: रात 00:45 बजे)

लाइन-8: मजेंटा लाइन (बोटैनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम/कृष्णा पार्क एक्सटेंशन)

  • बोटैनिकल गार्डन से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन: रात 11:00 बजे (गंतव्य पर आगमन: रात 00:25 बजे)
  • कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से बोटैनिकल गार्डन: रात 22:50 बजे (गंतव्य पर आगमन: रात 02:20 बजे)

लाइन-8 (विस्तारित): मजलिस पार्क से दीपाली चौक

  • मजलिस पार्क से दीपाली चौक: रात 11:00 बजे (गंतव्य पर आगमन: रात 02:20 बजे)
  • दीपाली चौक से मजलिस पार्क: रात 11:00 बजे (गंतव्य पर आगमन: रात 01:30 बजे)

लाइन 9: ग्रे लाइन (द्वारका से ढांसा बस स्टैंड)

  • द्वारका से ढांसा बस स्टैंड: रात 11:00 बजे (गंतव्य पर आगमन: रात 01:15 बजे)
  • ढांसा बस स्टैंड से द्वारका: रात 11:00 बजे (गंतव्य पर आगमन: रात 00:30 बजे)

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नई दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25)

  • यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 से नई दिल्ली: रात 23:15 बजे (गंतव्य पर आगमन: रात 23:40 बजे)
  • नई दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25: रात 23:40 बजे (गंतव्य पर आगमन: रात 01:00 बजे)

नोट: यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए आखिरी ट्रेन के समय से 5-10 मिनट पहले स्टेशन पहुंचें।