दीपावली पर दिल्ली में बदलेंगे पीआरएस काउंटरों के समय, कई रहेंगे बंद
दीपावली के अवसर पर दिल्ली मंडल के कई यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटर बंद रहेंगे, जबकि कुछ दोपहर 2 बजे ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।
HighLights
दीपावली के दिन पीआरएस काउंटरों के समय में बदलाव।
दिल्ली मंडल के कई यात्री आरक्षण काउंटर रहेंगे बंद।
कुछ काउंटर दोपहर 2 बजे तक ही खुले रहेंगे।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दीपावली के दिन दिल्ली मंडल में स्थित यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों के समय में बदलाव किया गया है। कई काउंटर बंद रहेंगे तो कई दोपहर तक खुले रहेंगे।
बड़ौत, नोली, न्यू गाजियाबाद, मानसा, नरवाना, टोहाना, मुरादनगर, मौड़, खतौली, गोहाना, समालखा, गन्नौर, कैथल, शाहाबाद, मारकंडा, झज्जर, दारुल उलूम, साकेत कोर्ट, द्वारका कोर्ट, केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (सीएटी) और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (एमटीसी) पीआरएस बंद रहेंगे।
वहीं, आनंद विहार टर्मिनल, साहिबाबाद, गुरुग्राम, पालम, दिल्ली छावनी, दिल्ली सराय रोहिल्ला, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, टपरी, नरेला, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, मोदीनगर, मेरठ छावनी, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, ग्रेटर नोएडा, शकूर बस्ती, बहादुरगढ़, नांगलोई, शामली, देवबंद और पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर दो पाली में चलने वाले पीआरएस सिर्फ पहली पाली में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक खुले रहेंगे।