दिलशाद गार्डन में गहराया पेयजल संकट, नलों में आ रहा सीवर का गंदा पानी
पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन में पिछले दो माह से पेयजल का गंभीर संकट है। हजारों फ्लैटों में साफ पानी ...और पढ़ें
-1774284167156_m.webp)
नलों में साफ पानी की जगह सीवर का दूषित पानी आ रहा।
HighLights
दिलशाद गार्डन में दो माह से दूषित पानी की समस्या।
हजारों घरों के नलों में आ रहा सीवर का पानी।
निवासियों ने स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की मांग की।
जागरण संवादाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित पॉकेट डी में पेयजल की गंभीर समस्या सामने आई है, जहां हजारों फ्लैटों के नलों में साफ पानी की जगह सीवर का दूषित पानी आ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार यह समस्या पिछले दो महीनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बदबूदार और गंदा पानी आने के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीने के पानी के लिए लोगों को बाहर से पानी मंगवाना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। निवासी विजय कुमार ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्षद वीर सिंह पंवार और विधायक वीर सिंह धिंगान ने भी इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया है। लोगों में जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। निवासियों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि स्वास्थ्य संबंधी खतरे से बचा जा सके।
