विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए कल आधी रात तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद

Published: Thu, 29 Oct 2026 06:49 PM (IST)

दिल्ली मेट्रो ने 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट के लिए अपनी सेवाएं ...और पढ़ें

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए आधी रात तक चलेगी मेट्रो। फोटो: सांकेतिक

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए आधी रात तक चलेगी मेट्रो। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. दिलजीत दोसांझ कंसर्ट के लिए मेट्रो सेवा विस्तार।

  2. दिल्ली मेट्रो रात 12 बजे तक चलेगी।

  3. जेएलएन स्टेडियम स्टेशन पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात।

राब्यू, नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को होने वाले पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के ‘ओरा इंडिया टूर 2026’ कॉन्सर्ट के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं शुक्रवार रात 12 बजे तक बढ़ाई जाएंगी।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अनुसार, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और गुरुग्राम की रैपिड मेट्रो को छोड़कर अन्य सभी लाइनों पर यह व्यवस्था लागू होगी। कॉन्सर्ट में करीब 70 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।

जरूरत पड़ी तो अतिरक्त ट्रेनें भी चलेंगी

दर्शकों की वापसी सुगम बनाने के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनें भी तैयार रखी जाएंगी। मेट्रो के जेएलएन स्टेडियम स्टेशन सहित प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारी और सुरक्षा बल तैनात होंगे।

यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो सारथी एप से क्यूआर टिकट खरीदने की समय-सीमा भी एक घंटे बढ़ाई जाएगी। जेएलएन स्टेडियम स्टेशन वायलेट लाइन पर स्थित है और कॉन्सर्ट स्थल का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में दिलजीत दोसांझ का कंसर्ट, JLN स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट; मेट्रो से जाने की सलाह