विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डंका बजेगा...', लंदन में ध्रुव राठी ने NRI से मांगा समर्थन

Published: Sat, 17 Oct 2026 09:53 PM (IST)

यूट्यूबर ध्रुव राठी लंदन पहुंचकर भारत में चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है।

यूट्यूबर ध्रुव राठी (सोशल मीडिया)

यूट्यूबर ध्रुव राठी (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. ध्रुव राठी लंदन पहुंचे, भारत पर लगाए गंभीर आरोप।

  2. चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय विरोध प्रदर्शन का आह्वान।

  3. दिल्ली कोर्ट ने आठ साल पुराने मामले में वारंट जारी किया।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। आठ वर्ष पुराने आपराधिक मामले में फंसे यूट्यूबर ध्रुव राठी ने लंदन पहुंचते ही फिर जहर उगला है।

लंदन पहुंचते ही उन्होंने एक्स पर लिखा मैं अभी-अभी लंदन पहुंचा हूं। अब समय आ गया है कि दुनिया वोट चोर और लोकतंत्र के हत्यारों की वास्तविकता को देखे। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डंका बजाने का समय आ गया है। 

लंदन में विरोध-प्रदर्शन का आह्वान

ध्रुव राठी ने इसके साथ ही उसने भारत में कथित चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। राठी ने लंदन में रहने वाले लोगों से पार्लियामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने आयोजित होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील भी की।

ध्रुव राठी के खिलाफ वारंट जारी

इधर, वर्ष 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में शनिवार को दिल्ली स्थित साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।

साकेत कोर्ट ने दो दिन पहले कोर्ट ने राठी को समन जारी कर व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था। पर ध्रुव राठी की ओर से पेश अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि वे लंदन चले गए हैं, इस कारण वह व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश नहीं हो सकते। जिसके बाद कोर्ट ने ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया।

2018 का है मामला

बता दें कि यह मामला यह मामला मई 2018 में उसके यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए ‘बीजेपी आइटी सेल पार्ट-दो’ वीडियो से जुड़ा है। इसमें अरविंद केजरीवाल ने वीडियो को रीट्वीट करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी थी, जबकि ध्रुव राठी के खिलाफ कार्यवाही जारी रही।

यह भी पढ़ें- जंतर मंतर डी-नोटिफाई होने के बाद रामलीला मैदान में पहली रैली कांग्रेस की, दिल्ली पुलिस ने NOC दी