विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जंतर मंतर डी-नोटिफाई होने के बाद रामलीला मैदान में पहली रैली कांग्रेस की, दिल्ली पुलिस ने NOC दी

Published: Sat, 17 Oct 2026 09:07 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को 1 नवंबर को रामलीला मैदान में रैली के लिए एनओसी जारी कर दी है। जंतर-मंतर ...और पढ़ें

जंतर मंतर डी-नोटिफाई होने के बाद रामलीला मैदान में पहली रैली कांग्रेस करेगी। फोटो: आर्काइव

जंतर मंतर डी-नोटिफाई होने के बाद रामलीला मैदान में पहली रैली कांग्रेस करेगी। फोटो: आर्काइव

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मनाही के बाद इसके लिए चिह्नित किए गए रामलीला मैदान में पहली रैली कांग्रेस की तरफ से होने की तैयारी है।

पार्टी यहां एक नवंबर को रैली करेगी। इसके लिए पार्टी को दिल्ली पुलिस की तरफ से एनओसी मिल गई है। इसकी आधिकारिक पुष्टि दिल्ली पुलिस ने की है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखकर यह मंजूरी दी गई है।

रामलीला मैदान में एक नवंबर को रैली

मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह के मुताबिक, रामलीला मैदान, सीबीडी ग्राउंड और बुराड़ी ग्राउंड को प्रदर्शन स्थलों के रूप में चिह्नित किया गया है।

इसी सिलसिले में, कांग्रेस ने जगह की उपलब्धता जानने के लिए एमसीडी से संपर्क किया। एमसीडी ने बताया कि यह जगह 25 अक्टूबर से तीन नवंबर तक उपलब्ध रहेगी।

जगह की उपलब्धता का सर्टिफिकेट मिलने के बाद, कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। उनसे बातचीत करने और सुरक्षा इंतजामों को समझने के बाद, हमने उन्हें 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' देने का फैसला किया।

पुलिस की ओर से शनिवार को यह सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। अब वे इसे लेकर एमसीडी के पास जाएंगे, जो इस जमीन की मालिक एजेंसी है और फिर अपनी तैयारियां शुरू करेंगे।

तीन प्रदर्शन स्थलों को किया गया चिह्नित

ज्ञात हो कि कांग्रेस ने एक नवंबर को रामलीला मैदान में एक रैली आयोजित करने की योजना बनाई है और इसके लिए दिल्ली पुलिस से आवश्यक एनओसी मांगी थी।

निर्धारित विरोध स्थल पर रैली आयोजित करने के लिए 25 अक्टूबर से तीन नवंबर तक की अवधि के लिए एमओसी जारी कर दी गई है।

दिल्ली पुलिस, रैली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक का प्रभावी प्रबंधन करने और प्रस्तावित रैली का आयोजन सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आयोजकों, ट्रैफिक पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय कर रही है।

यह भी पढ़ें- कनॉट प्लेस में महिला CRPF जवान को मारा थप्पड़, तिरंगा मार्च को लेकर 6 नई FIR; दिल्ली पुलिस ने कसा शिकंजा